जानिए अब तक कितनी बार भूकंप लाए राहुल गांधी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1- फेयर एंड लवली योजना
तारीख 2 मार्च 2016 बजट सत्र। राहुल गांधी लोकसभा में बोले, ''उन्होंने (सरकार) एक नई योजना अनाउंस की। फेयर एंड लवली योजना। इस योजना में हिंदुस्तान का कोई भी चोर अपने कालेधन को सफेद कर सकता है।'' इस भाषण के दौरान विपक्ष विरोध जताता है तो राहुल मुस्कुराते हुए कहते हैं, ''अरे बोलने दो भैया, बोलने दो। मोदी जी की फेयर एंड लवली योजना आई है। काले पैसे को आप गोरा कर सकते हो।''
'जहां देखो वहीं काले रंग का बब्बर शेर'
राहुल ने कहा, ''सरकार ने मेक इन इंडिया का बब्बर शेर तैयार किया। जहां देखो वहीं काले रंग का बब्बर शेर। हम पूछते हैं कि बब्बर शेर तो दिखा दिया, रोजगार कितना दिया।''
2- अरहर मोदी
तारीख 28 जुलाई 2016 मॉनसून सत्र। राहुल गांधी लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर बोले, ''मोदी जी आपने यूपी में एक भाषण में कहा था। मुझे प्रधानमंत्री नहीं, चौकीदार बनाओ। अब चौकीदार की नाक के नीचे दाल की चोरी हो रही है। मगर चौकीदार चुप है।''
राहुल ने आगे कहा, ''चुनाव से पहले घर-घर मोदी का नारा चला था, अब गांव-गांव में एक नया नारा चल रहा है। कस्बों में बच्चा-बच्चा कह रहा है अरहर मोदी...अरहर मोदी...अरहर मोदी।'' इसी सत्र के दौरान 20 जुलाई को लोकसभा में राहुल गांधी की आंख झपकाने वाली तस्वीरें मीडिया में देखने को मिली थीं। विपक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा था, ''राहुल गांधी सो रहे थे।''