फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi's attack on the Modi government over the price of crude oil, said when petrol and diesel prices will be cheap

कच्चे तेल की कीमतों को लेकर मोदी सरकार से राहुल गांधी का सवाल, कब सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल

Tue, 21 Apr 2020 06:29 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 21 Apr 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's attack on the Modi government over the price of crude oil, said when petrol and diesel prices will be cheap
कच्चे तेल की कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है
कच्चे तेल की कीमतों में आई ऐतिहासिक गिरावट को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ निशाना साधा है। दरअसल राहुल गांधी ने कच्चे तेल की कीमत में आई भारी गिरावट के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस स्थिति में भी पेट्रोल 69 रुपये और डीजल 62 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान राहुल गांधी ने सवाल किया कि पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने की मांग पर सरकार क्यों ध्यान नहीं दे रही है?

इसको लेकर राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘‘दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें अप्रत्याशित आंकड़ों पे आ गिरी हैं, फिर भी हमारे देश में पेट्रोल 69 रुपये, डीजल 62 रुपये प्रति लीटर क्यों है? इस विपदा में जो दाम घटे, सो अच्छा। कब सुनेगी ये सरकार?’’
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार को आम उपभोक्ताओं को राहत देनी चाहिए। खेड़ा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘तेल की कीमतों में अचानक अप्रत्याशित कमी का आना एक ऐतिहासिक मौका है। इतनी कमी कि वह शून्य से भी नीचे जा पहुंचा। एक बार तो ऐसा क्षण आया कि दाम शून्य से 37 डॉलर नीचे चला गया। इसका कारण है कि अमेरिका में इस कच्चे तेल का कोई खरीददार नहीं हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


खेड़ा ने इस दौरान कहा, ‘‘ सरकार ने पिछले छह सालों में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क लगाकर 20 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं। सवाल यह है कि आप इस फायदे को उपभोक्ता के साथ क्यों बांट नहीं सकते? वह राहत आम उपभोक्ता को क्यों नहीं दे सकते?’’


पवन खेड़ा ने सरकार से अनुरोध किया है कि इस मुश्किल दौर में आम लोगों को राहत देनी चाहिए। दरअसल पिछले काफी समय से कांग्रेस यह आरोप लगाती आ रही है कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट का फायदा सरकार अकेले उठा रही है। कांग्रेस का कहना है कि इस गिरावट के चलते सरकार को जो फायदा हो रहा है उसे आम आदमी के साथ साझा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed