{"_id":"5a9d66b94f1c1bc83b8ba1f8","slug":"rahul-gandhi-returns-from-italy-says-tweets-on-northeast-drubbing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ-ईस्ट चुनाव परिणाम पर राहुल बोले- जनादेश का सम्मान, फिर से जीतेंगे विश्वास","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नॉर्थ-ईस्ट चुनाव परिणाम पर राहुल बोले- जनादेश का सम्मान, फिर से जीतेंगे विश्वास
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Mar 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे के दो दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी की हार पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि वे त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के लोगों के जनादेश का सम्मान करते हैं। राहुल ने पार्टी को हार को स्वीकार कर इन राज्यों के लोगों का विश्वास फिर से जीतने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि हम पूर्वोत्तर राज्यों में अपनी पार्टी को मजबूत करने और लोगों का विश्वास फिर से जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अपना राज्य मेघालय भी खो दिया है। मेघालय में कांग्रेस 21 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी जरूर बनी है बावजूद वहां सरकार नहीं बना सकी है। त्रिपुरा और नागालैंड में बेहद खराब प्रदर्शन और कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं जीतकर आया है। हालांकि राहुल ने इन राज्यों के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए लिखा है कि मैं हर उस कांग्रेस कार्यकर्ता को दिल से धन्यवाद देता हूं करता हूं जिन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की।

राहुल ने पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है
राहुल गांधी
दूसरी ओर कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट के तीनों राज्यों में बनने जा रही सरकार को लेकर पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि भाजपा ने सत्ता और शक्ति के सहारे नॉर्थ-ईस्ट में खतरनाक राजनीतिक खेल खेला है। जिससे वहां अस्थिरता, शांतिभंग और विकास कार्य रुकने की संभावना पहले ही दिखाई दे रही हैं।
सुरजेवाला का कहना है कि हम प्रार्थना उम्मीद करते हैं कि नई सरकारें राज्यों में शांति, प्रगति और विकास को आगे बढ़ाएंगी। ये भी उम्मीद करते हैं कि उनकी युवाओं का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में आईपीएफटी जिसका चुनावी मुद्दा ही राज्य का विभाजन रहा है और आदिवासी सीएम की मांग करता है उसे लेकर सरकार बनाई है।
नागालैंड में विपक्षी एनपीएफ के साथ सरकार में है और एनडीपीपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा। मेघालय में मात्र दो विधायकों के साथ भाजपा सरकार बना रही है। राज्य में वैचारिक रूप से एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े तमाम दल एक साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। सीएम बनने जा रहे एनपीपी नेता कोनराड संगमा मेघालय विभाजन और अलग गारोलैंड का वादा किया था।