{"_id":"5c2c8141bdec2256e821eef6","slug":"rahul-gandhi-renames-anil-ambani-says-double-a-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल चर्चा: स्पीकर ने टोका तो राहुल ने अनिल अंबानी को कहा 'डबल ए'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल चर्चा: स्पीकर ने टोका तो राहुल ने अनिल अंबानी को कहा 'डबल ए'
Wed, 02 Jan 2019 02:45 PM IST
बसंत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बसंत कुमार
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
संसद में आज राफेल डील पर चर्चा हो रही है। चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राफेल के मुद्दे पर अनिल अंबानी का नाम लिया, जिसपर स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आप उनका नाम नहीं ले सकते।
विज्ञापन
राहुल ने स्पीकर से कहा कि आम तौर पर गैर हाजिर सदस्यों का नाम नहीं लेते, मैं अनिल अंबानी का नाम नहीं ले सकता? उन्होंने स्पीकर से पूछा कि क्या मैं उनको डबल ए (AA) कह सकता हूं?
विज्ञापन
इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी पूरे संबोधन में अनिल अंबानी को 'डबल ए' ही कहकर बुलाया। इस दौरान राहुल ने हर बार वह अनिल अंबानी को 'डबल ए' कहकर माफी मांगी।
विज्ञापन
इससे पहले राहुल गांधी ने संसद में टेप रिकॉर्डिंग की बातचीत सुनाने की इजाजत मांगी जिसे स्पीकर ने खारिज कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राफेल की फाइलें तत्कालीन रक्षामंत्री और वर्तमान में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के घर पर हैं।
राहुल ने राफेल मामले पर जेपीसी की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि दाल में कुछ काला नहीं था, पूरी दाल ही काली है। एए की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाले। इस सौदे में जेपीसी जांच होनी चाहिए।