Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने शक्ति अभियान को लेकर जारी किया वीडियो संदेश, कहा- महिलाओं को मिले समान अधिकार
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को लेकर एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि ऐसे भारत के सपने में विश्वास करते हैं जहां महिलाओं को समान अधिकार, संसाधनों तक पहुंच और शिक्षा तथा रोजगार के अवसर मिलें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी ने साझा किया वीडियो
राहुल गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि 18 अक्टूबर, 2024 को मुझे 'शक्ति अभियान' की उल्लेखनीय महिलाओं से मिलने और उनसे बातचीत करने का सौभाग्य मिला। इंदिरा फेलो द्वारा समर्थित ये जमीनी नेता महिला-केंद्रित राजनीतिक आंदोलन बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साथ मिलकर वे मजबूत, सशक्त महिलाओं का एक नेटवर्क तैयार कर रहे हैं जो हमारे देश के भविष्य को आकार देने में नेतृत्व करने और अपना उचित स्थान मांगने के लिए तैयार हैं।
Met and interacted with the inspiring women of 'Shakti Abhiyan' today.
The @Indirafellows have been working with great dedication to build a women-centric political movement, nurturing a strong network of grassroots women leaders over the past year.विज्ञापन विज्ञापन
I have always stood firmly… pic.twitter.com/nFkpEMWvC6— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 18, 2024
महिलाओं को समान अधिकार का किया अह्वान
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात का आह्वान किया कि हम न केवल समानता की बात करें बल्कि इसे भारत की सभी महिलाओं के लिए एक वास्तविकता बनाएं। राहुल गांधी ने वीडियो में पूछा कि क्या प्रतिनिधित्व के बावजूद भारत में महिलाओं और अन्य हाशिए के समुदायों को वास्तव में शक्ति प्रदान की गई है। इसके साथ उन्होंने कहा कि मैं भारत के लिए एक ऐसे दृष्टिकोण में विश्वास करता हूं जहां महिलाओं को समान अधिकार, संसाधनों तक पहुँच और शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलें। हमारा संविधान सभी प्रकार के भेदभाव को खारिज करते हुए समानता और न्याय की नींव रखता है।
राहुल गांधी ने शक्ति अभियान के साथ हाथ मिलाने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि हम न केवल समानता की बात करें बल्कि इसे भारत की सभी महिलाओं के लिए एक वास्तविकता बनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वास्तविक सशक्तिकरण का समय अब है। इसके सात ही वीडियो में कांग्रेस नेता ने शक्ति अभियान की महिलाओं के साथ बातचीत करते और सशक्तिकरण के बारे में उनके विचार पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल सांकेतिक पद स्वीकार नहीं करना चाहिए बल्कि अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए।