{"_id":"6245af1a64a20226b814a62d","slug":"rahul-gandhi-reached-karnataka-on-two-day-visit-and-offered-prayers-at-sri-siddaganga-math","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, श्री सिद्धगंगा मठ में की पूजा-अर्चना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, श्री सिद्धगंगा मठ में की पूजा-अर्चना
Thu, 31 Mar 2022 07:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 31 Mar 2022 07:09 PM IST
सार
दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे राहुल गांधी के दौरे की शुरुआत श्री सिद्धगंगा मठ से हुई है। यहां पहुंचकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुमकुर में स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को अपने दो दिवसीय दोरे पर कर्नाटक पहुंचे। कांगेस नेता के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत श्री सिद्धगंगा मठ से हुई है। यहां पहुंचकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुमकुर में स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में पूजा अर्चना की। गौरतलब है कि हाल ही में वहां हिजाब विवाद को लेकर काफी सरगर्मी बढ़ गई है। इस बीच राहुल गांधी कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
#WATCH कर्नाटक: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुमकुर में श्री सिद्धगंगा मठ पहुंचकर पूजा अर्चना की। pic.twitter.com/hLAWsGb3Ra
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2022
विज्ञापन
हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार हुई है। ऐसे में अगले साल मई में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को यहां 78 सीटें मिली थी। अपने इस दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी कर्नाटक के सभी सांसदों और कांग्रेस विधायकों से मुलाकात कर वार्ता करेंगे। इस दौरान वे विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भी बात करेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कर्नाटक की राजनीति में सिद्धगंगा मठ का काफी अहम स्थान रखता है। तुमकुर में स्थित सिद्दगंगा मठ लिंगायत समुदाय का सबसे प्रमुख मठ है।