{"_id":"5c5a915fbdec22738335ee45","slug":"rahul-gandhi-reached-jagdalpur-chief-minister-welcomed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा जाने से पहले कुछ देर जगदलपुर में रुके राहुल, सीएम ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडिशा जाने से पहले कुछ देर जगदलपुर में रुके राहुल, सीएम ने किया स्वागत
Wed, 06 Feb 2019 01:23 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी पर परिवाद की सुनवाई 12 फरवरी को
ओडिशा जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ देर के लिए छत्तीसगढ़ के जगदलपुर हवाईअड्डा पहुंचे। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि गांधी सुबह जगदलपुर हवईअड्ड पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा सहित विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हेलीकॉप्टर से ओडिशा के कालाहांडी जिले के भवानीपटना के लिए रवाना हुए। गांधी आज भवानीपटना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन