फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi reached gorakhpur, meets families of children who died at BRD Medical College

गोरखपुर पहुंचे राहुल गांधी, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मृत बच्चों के परिजनों से की मुलाकात

Sat, 19 Aug 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 19 Aug 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi reached gorakhpur, meets families of children who died at BRD Medical College
राहुल गांधी - फोटो : ANI

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज आमने सामने हैं। राहुल गांधी जहां बीआरडी मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मिलने पहुंचे वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के दौरे पर आए हुए हैं।

विज्ञापन

 

उन्होंने यहां से स्वच्छ उत्तर प्रदेश स्वस्‍थ उत्तर प्रदेश अभियान की शुरुआत की। इस दौरान योगी ने राहुल गांधी के गोरखपुर दौरे पर निशाना साधते हुए कहा था कि राजनीतिक पिकनिक मनाने के लिए राहुल यहां न आएं। वहीं पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा सरकार की लापरवाही के कारण ही मासूमों की जान गई है।

विज्ञापन

 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गोरखपुर बीआरडी कॉलेज में मृत बच्चों के परिजनों से मिलने पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी मृतक बच्चों के परिवार वालों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 



मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात करे के बाद गुलाम नबी आजाद ने गोरखपुर हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को दोषी ठहराया।उन्होंने कहा कि योगी पांच बार से गोरखपुर से सांसद है, लेकिन उन्होंने अस्पताल के लिए कुछ भी नहीं किया। 
गौरतलब है कि सीएम योगी ने गोरखपुर में अपने संबोधन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने गोरखपुर अस्पताल में हुए हादसे पर बोलते हुएकहा कि बच्चों की मौतों के लिए पुरानी सरकार जिम्मेदार है।

गोरखपुर को न बनाएं पिकनिक स्पॉट

इस दौरान सीएम योगी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट न बनाएं। राहुल पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा, ''दिल्ली में बैठा कोई युवराज स्वच्छता अभियान का महत्व नहीं जानेगा। गोरखपुर उनके लिए पिकनिक स्पॉट बने, उसकी इजाजत नहीं देनी चाहिए।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed