फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi raises questions on Doklam issue in House panel meet

डोकलाम विवादः संसदीय पैनल की बैठक में राहुल ने उठाए सबसे ज्यादा सवाल, विदेश सचिव ने दिये जवाब

Thu, 19 Oct 2017 08:35 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Oct 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi raises questions on Doklam issue in House panel meet
rahul gandhi
डोकलाम क्षेत्र में चीन की गतिविधियों को लेकर हाल के दिनों में आई खबरों को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संसदीय पैनल की बैठक में सवाल उठाए हैं। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने इस मामले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति को जानकारी दी है। बैठक में थरूर को डोकलाम स्थिति पर केंद्रित भारत-चीन संबंधों के बारे में भी बताया गया। 
विज्ञापन


समिति में राहुल गांधी भी सदस्य हैं और उन्होंने मीडिया खबरों को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठाए। बैठक में एक सदस्य ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने खबरों के हवाले से दावा किया कि चीन ने डोकलाम क्षेत्र में सड़क निर्माण फिर शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


इसके जवाब में जयशंकर ने कहा कि इस बारे में सरकार को कोई जानकारी नहीं है कि चीन इसके स्वायत्त क्षेत्र के बाहर सड़क निर्माण कर रहा है। हालांकि समिति के सदस्यों ने कूटनीतिक तरीके से डोकलाम गतिरोध का हल निकालने के लिए सरकार की तारीफ भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी जानना चाहते थे कि सरकार ने इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने के लिए क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने लद्दाख में चीन की घुसपैठ की खबरों पर भी सवाल उठाए। थरूर ने हालांकि बैठक की जानकारी देने इनकार कर दिया और इतना ही कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और दिलचस्प बैठक रही। 


करीब 90 मिनट चली बैठक में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने रोहिंग्या मसले पर भी सदस्यों को जानकारी दी। पैनल के 30 में से सिर्फ छह सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया था। इनमें भाजपा के सिर्फ एक सांसद रिचर्ड हे ही थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed