Lok Sabha: ट्रंप के जवाबी टैरिफ पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- यह हमें तबाह कर देगा, सरकार क्या कर रही?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 27 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। इसे लेकर जहां एक ओर सरकार मंथन कर रही है तो दूसरी ओर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। राहुल गांधी ने टैरिफ का मुद्दा लोकसभा में उठाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये भी पढ़ें: टैरिफ वॉर से भारत को कितना नुकसान, इस चुनौती से कैसे निपटेगा देश? समझिए सभी समीकरणSpeaking in Lok Sabha over the situation on LAC and US reciprocal tariff, LoP Rahul Gandhi says, "There should be status quo, and we should get our land back. It has also come to my knowledge that the Prime Minister and President have written to Chinese. We are finding this out… pic.twitter.com/jtpPmM2lKU
— ANI (@ANI) April 3, 2025विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विदेश नीति का मतलब बाहरी देशों को प्रबंधित करना है। हमारे सहयोगी अमेरिका ने अचानक हम पर टैरिफ लगाने का फैसला कर लिया है। राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ भारतीय अर्थव्यवस्था को पूरी तरह तबाह कर देंगे। विशेष रूप से ऑटो उद्योग, फार्मास्यूटिकल्स और कृषि जैसे क्षेत्रों को।
उन्होंने कहा कि किसी ने एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा था कि विदेश नीति के मामले में आप बाएं या दाएं झुकती है और इंदिरा गांधी जी ने जवाब दिया था मैं बाएं या दाएं नहीं झुकती, मैं सीधी खड़ी होती हूं। मैं भारतीय हूं और मैं सीधी खड़ी होती हूं। भाजपा और आरएसएस का दर्शन अलग है। जब उनसे पूछा जाता है कि वे वामपंथी हैं या दक्षिणपंथी, तो वे कहते हैं, 'नहीं, नहीं, नहीं, हम अपने सामने आने वाले हर विदेशी के सामने अपना सिर झुकाते हैं। यह उनकी संस्कृति और इतिहास में है, हम यह जानते हैं।
ये भी पढ़ें: अमेरिका के जवाबी टैरिफ के बाद पीएमओ में उच्च स्तरीय बैठक, नीति आयोग और वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी मौजूद
राहुल गांधी ने भारत और चीन द्वारा राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाने को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चीन हमारी 4,000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर बैठा है। कुछ समय पहले मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि हमारे विदेश सचिव विक्रम मिस्री चीनी राजदूत के साथ केक काट रहे थे। सवाल यह है कि चीन द्वारा हड़पे गए 4,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र का आखिर क्या हो रहा है?
उन्होंने कहा कि गलवां में 2020 में 20 जवान शहीद हुए थे। उनकी शहादत पर केक काटकर जश्न मनाया जा रहा है। हम सामान्य स्थिति के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उससे पहले यथास्थिति होनी चाहिए। हमें अपनी जमीन वापस मिलनी चाहिए। यह भी मेरे संज्ञान में आया है कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने चीन को पत्र लिखा है।
राहुल गांधी ने कहा कि हमें यह बात अपने लोगों से नहीं पता चल रही है, बल्कि यह चीनी राजदूत हैं जो भारत के लोगों को बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने उन्हें पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को जवाब देना चाहिए कि वह हमारी भूमि के बारे में क्या कर रही है तथा हमारे सहयोगी ने हम पर जो शुल्क लगाए हैं, उनके बारे में क्या कर रही है?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.