{"_id":"67ee38a39c0233c077014d75","slug":"high-level-meeting-in-pmo-after-us-retaliatory-tariff-officials-of-niti-aayog-and-commerce-ministry-present-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"PMO: अमेरिका के जवाबी टैरिफ के बाद पीएमओ में उच्च स्तरीय बैठक, नीति आयोग और वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PMO: अमेरिका के जवाबी टैरिफ के बाद पीएमओ में उच्च स्तरीय बैठक, नीति आयोग और वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी मौजूद
Thu, 03 Apr 2025 12:58 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:58 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 27 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। इसे लेकर भारत ने मंथन शुरू कर दिया है। जवाबी टैरिफ को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक चल रही है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के जवाबी टैरिफ को लेकर केंद्र सरकार ने मंथन शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जवाबी टैरिफ को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में नीति आयोग, वाणिज्य मंत्रालय, डीपीआईआईटी और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं।
इससे पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 27 फीसदी पारस्परिक टैरिफ के प्रभावों का हम विश्लेषण करेंगे। ट्रंप के लिए पहले अमेरिका है, और मोदी जी के लिए पहले भारत है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भारत का कौन सा क्षेत्र ट्रंप के 26% टैरिफ से सबसे अधिक प्रभावित होगा, किस सेक्टर को राहत
अधिकारी बोले- मिला जुला होगा असर
वाणिज्य मंत्रालय भारत पर लगाए गए 27 फीसदी अमेरिकी पारस्परिक टैरिफ या आयात शुल्क के प्रभाव का विश्लेषण कर रहा है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह हमारे लिए झटका नहीं है। इसका प्रभाव बहुत ज्यादा नहीं होने वाला है। इसका मिलाजुला असर ही देखने को मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि एक प्रावधान है कि यदि कोई देश अमेरिका की चिंताओं का समाधान करता है या उसे दूर करने का प्रयास करता है तो ट्रंप प्रशासन उस देश के खिलाफ शुल्क कम करने पर विचार कर सकता है भारत पहले से ही अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है। दोनों देश इस साल की शरद ऋतु (सितंबर-अक्टूबर) तक समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने सभी विदेशी गाड़ियों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया एलान, 600 अरब डॉलर के आयात पर पड़ेगा असर
ट्रंप ने भारत पर लगाया है 27 फीसदी टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 27 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। ट्रंप ने कहा था कि भारत बहुत, बहुत सख्त है। भारत के प्रधानमंत्री अभी-अभी अमेरिका का दौरा करके गए हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। वे हमसे 52 प्रतिशत शुल्क लेते हैं और हम उनसे लगभग कुछ भी नहीं लेते। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए नए टैरिफ पांच अप्रैल से प्रभावी होंगे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
#WATCH | Delhi | On the US imposing 26% 'reciprocal tariffs' on India, Union MoS Finance Pankaj Chaudhary says, "We will analyse the implications. For Trump, it is US first, and for Modi ji, it is India first." pic.twitter.com/gNdfox1kGx
— ANI (@ANI) April 3, 2025विज्ञापन