फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi to Join Women's Congress Rally Protests Against State-Central Policies

Kerala: 'हमारा लक्ष्य अगले 10 वर्षों में 50 फीसदी CM महिलाएं हों', महिला कांग्रेस की रैली में बोले राहुल गांधी

Fri, 01 Dec 2023 02:30 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Dec 2023 02:30 PM IST
सार

केरल में राहुल गांधी ने कहा कि एकमात्र कमी यह है कि मंच पर पुरुष हावी हैं, जोकि अच्छी बात है, लेकिन अब हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस पार्टी के हर स्तर पर अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी हो।

विज्ञापन
Rahul Gandhi to Join Women's Congress Rally Protests Against State-Central Policies
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एर्नाकुलम में 'उत्साह' महिला कांग्रेस के राज्य सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सत्ता में महिला की कमी पर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास महिला मुख्यमंत्रियों की कमी है। 
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के लिए एक अच्छा लक्ष्य होगा अगर आज से अगले 10 वर्षों में हमारे पास 50 फीसदी मुख्यमंत्री महिलाएं हों। हमारे पास बहुत कम महिला मुख्यमंत्री हैं। पर मुझे पता है कि कांग्रेस पार्टी में कई महिलाएं हैं, जो एक अच्छी मुख्यमंत्री बन सकती हैं।'
विज्ञापन

 
राहुल ने आगे कहा कि एकमात्र कमी यह है कि मंच पर पुरुष हावी हैं, जोकि अच्छी बात है, लेकिन अब हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस पार्टी के हर स्तर पर अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रही हिंसाओं को रोकने में विफल
इससे पहले, केरल के नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीसन ने बताया कि रैली का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करना है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिला कांग्रेस के वार्ड स्तर के सभी पदाधिकारी रैली में शामिल होंगे। हमारी रैली उन सरकारों के लिए चेतावनी है, जो महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रही हिंसाओं को रोकने में विफल रही है।  


इन चार परियोजनाओं का किया उद्घाटन
दो दिन पहले, केरल के नीलांबुर ब्लॉक पंचायत में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ये चार परियोजनाएं लोगों के हित में हैं। पहली- लोगों के लिए एक उपशामक देखभाल, दूसरी आदिवासी प्रसवरोधी गृह परियोजना (इस योजना का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना), अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए सामान्य स्वास्थ्य देखभाल परियोजना साथ ही अंतिम परियोजना आदिवासी बच्चों के लिए एक स्वास्थ्य देखभाल परियोजना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed