फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi on taking Priyanka Gandhi in custody in UP, BJP is Using power of government arbitrary

प्रियंका गांधी को रोकने पर बोले राहुल, 'शक्ति का मनमाना इस्तेमाल कर रही यूपी सरकार'

Fri, 19 Jul 2019 05:51 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 19 Jul 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi on taking Priyanka Gandhi in custody in UP, BJP is Using power of government arbitrary
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 17 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका सोनभद्र जा रही थीं। इस दौरान उन्हें पुलिस ने रोक दिया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी बहन का समर्थन करते हुए सरकार की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


एक ट्वीट करते हुए राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खुद को बचाने के लिए शक्ति का मनमाना इस्तेमाल कर रही है। यह उत्तर प्रदेश में सरकार की असुरक्षा को दिखाती है। उन्होंने लिखा, 'उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में प्रियंका को गैरकानूनी रूप से रोकना परेशान करने वाली घटना है। जिन 10 आदिवासी किसानों को अपनी जमीन न छोड़ने पर बर्बरता से हत्या कर दी गई, उनके परिवार से न मिलने देने के लिए सत्ता का मनमाना इस्तेमाल उत्तर प्रदेश में सरकार की असुरक्षा को प्रदर्शित करता है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का काफिला सोनभद्र की ओर जा रहा था। इस दौरान मिर्जापुर जिले के नारायणपुर में कमिश्नर मिर्जापुर के निर्देश पर उनके काफिले को रोक दिया गया था। इसपर प्रियंका गांधी मिर्जापुर की नरायणपुर पुलिस चौकी के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गईं। यहां पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए उन्हें हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed