फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi on increasing inflation as CNG PNG rates hike

राहुल गांधी का सरकार पर हमला: बोले- 'महंगाई का विकास जारी, अच्छे दिन देश पे भारी'

Fri, 09 Jul 2021 10:55 AM IST
‌डिंपल अलावाधी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 09 Jul 2021 10:55 AM IST
सार

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमत में 90 पैसे प्रति किलो और पीएनजी की कीमत में दिल्ली में 1.25 रुपये प्रति एससीएम का इजाफा किया है। इसके बाद राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi on increasing inflation as CNG PNG rates hike
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने पहले ही आसमान छू लिया है। अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। कोरोना काल में तेल की कीमतों ने लोगों को हलकान किया हुआ है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि-

विज्ञापन

'महंगाई का विकास जारी,
अच्छे दिन देश पे भारी,
पीएम की बस मित्रों को जवाबदारी!'
 
मालूम हो कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी की कीमत में 90 पैसे प्रति किलो और पीएनजी की कीमत में दिल्ली में 1.25 रुपये प्रति एससीएम का इजाफा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ जुलाई से सीएनजी और पीएनजी की नवीनतम कीमत-
सीएनजी
  • दिल्ली- 44.30 रुपये प्रति किलोग्राम
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 49.98 रुपये प्रति किलोग्राम
  • मुजफ्फरनगर और शामली- 57.25 रुपये प्रति किलोग्राम
  • गुरुग्राम- 53.40 रुपये प्रति किलोग्राम
  • रेवाड़ी- 54.10 रुपये प्रति किलोग्राम
  • करनाल- 51.38 रुपये प्रति किलोग्राम
  • कैथल- 51.38 रुपये प्रति किलोग्राम
  • कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 60.50 रुपये प्रति किलोग्राम
पीएनजी
  • दिल्ली- 29.66 रुपये प्रति एससीएम
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 29.61 रुपये प्रति एससीएम
  • करनाल और रेवाड़ी- 28.46 रुपये प्रति एससीएम
  • मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली- 32.67 रुपये प्रति एससीएम
स्वच्छ वैकल्पिक ईंधन को अपनाने पर विचार कर रहे लोग
मालूम हो कि कई यात्री पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच स्वच्छ वैकल्पिक ईंधन को अपनाने पर विचार कर रहे हैं। सीएनजी की कीमतों में आज की बढ़ोतरी के बावजूद, यह अभी भी पेट्रोल और डीजल की तुलना में काफी सस्ता है। आईजीएल ने ट्वीट में कहा कि, 'दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन के बाद अगर इससे तुलना करें तो सीएनजी, पेट्रोल के मुकाबले 68 फीसदी और डीजल की तुलना में पर 50 फीसदी की बचत कराएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed