फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi now becomes Pandit Rahul Gandhi in Mathura

अब राहुल गांधी नहीं 'पंडित राहुल गांधी' कहिए

Mon, 19 Sep 2016 04:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 19 Sep 2016 04:41 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi now becomes Pandit Rahul Gandhi in Mathura
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

यूपी के मथुरा में राहुल गांधी को अब पंडित राहुल गांधी बताने वाले होर्डिंग्स दिखाई दे रहे हैं। यह होर्डिंग्स प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री उमेश पंडित ने जिले में लगवाए हैं। इन्हें कांग्रेस की ‘27 साल, यूपी बेहाल’ यात्रा के जिले में स्वागत के लिए लगाया जा रहा है। 26 सितंबर को जिले में आ रही कांग्रेस की ‘27 साल, यूपी बेहाल’ यात्रा का स्वागत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री उमेश पंडित की ओर से लगवाए गए होर्डिंग्स से साबित हो रहा है कि ‘जात न पात पर, मोहर लगेगी हाथ पर’ का नारा देने वाली कांग्रेस अब सूबे में जातिवाद का कार्ड खेलने जा रही है। 

विज्ञापन


संभवत: यही कारण है कि शीला दीक्षित को प्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए प्रोजेक्ट किया गया है। जब आलाकमान ने ही ब्राह्मण जाति पर दांव खेलने का निर्णय लिया है तो फिर ऐसे में प्रदेश के नेता भी पीछे नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस का यह ब्राह्मण प्रेम देखते हुए ही संभवत: महामंत्री उमेश पंडित ने राहुल गांधी को पंडित राहुल गांधी बताते हुए स्वयं के लिए भी ब्राह्मण होने का दांव चल दिया है। महामंत्री उमेश पंडित कहते हैं कि राहुल गांधी तो ब्राह्मण ही हैं, फिर उन्हें पंडित राहुल गांधी बताए जाने में क्या आपत्ति है। फिर सबसे अलग चलने के लिए कुछ नया ही करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed