फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi meeting with priyanka gandhi, jyotiraditya, raj babbar and venugopal

मिशन यूपी: प्रियंका, सिंधिया और राज बब्बर संग राहुल गांधी ने की बैठक

Mon, 04 Feb 2019 09:52 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 04 Feb 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi meeting with priyanka gandhi, jyotiraditya, raj babbar and venugopal
Priyanka Gandhi- Rahul Gandhi- Jyotiradtya Scindia
आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस की अहम बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सोमवार की शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक की। इस बैठक में यूपी के पार्टी अध्यक्ष राज बब्बर और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में रणनीति तय करने को लेकर यह बैठक हुई। यूपी की नई टीम की यह पहली बैठक रही। मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी आज ही देश वापस लौटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 7 फरवरी को एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में उन्होंने पार्टी के महासचिव और राज्य प्रभारियों को बुलाया है। वहीं, 9 फरवरी को वह स्टेट कांग्रेस कमिटियों के अध्यक्षों से भी मिलने वाले हैं। 


बैठक में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। आम चुनाव में काफी कम समय शेष रह गए हैं, जिसको लेकर कांग्रेस की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो पर भी चर्चा कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed