{"_id":"6af0010b78b3b39ee403d295","slug":"rahul-gandhi-mallikarjun-kharge-and-mamata-banerjee-other-opposition-leaders-diwali-wishes-countrymen-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'हर घर में जलें खुशियों-समृद्धि के दीप': राहुल गांधी और खरगे ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'हर घर में जलें खुशियों-समृद्धि के दीप': राहुल गांधी और खरगे ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा
Sun, 08 Nov 2026 10:26 AM IST
देवेश त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sun, 08 Nov 2026 10:26 AM IST
सार
दीपावली के अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्ष के तमाम नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने कामना की कि यह पर्व हर घर में खुशियां और समृद्धि लेकर आए तथा पूरे देश में सुख, शांति और सौहार्द का उजाला फैलाए।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दीपावली के अवसर पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्ष के तमाम नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी नेताओं ने इस पावन पर्व पर देश में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना की।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए लिखा, "आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें। यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए।"
खरगे ने की समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की कामना
वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी ओर से और कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की तरफ से देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आंगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजियारा बिखेरे।"
खरगे ने समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि अन्याय, अज्ञान और भेदभाव का अंधेरा छंटे तथा न्याय, समानता और सद्भाव की रोशनी जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि हर मन में आशा का दीप जले और हर जीवन में खुशियों का सवेरा हो।

आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔 हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें। यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए। https://t.co/1HFUX5eDxL
विज्ञापन विज्ञापन— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2026
खरगे ने की समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की कामना
वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी ओर से और कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की तरफ से देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आंगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजियारा बिखेरे।"
मेरी ओर से तथा कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आँगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजियारा बिखेरे। हमारे समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द की लौ सदैव प्रज्वलित रहे। अन्याय, अज्ञान और भेदभाव का अँधेरा छँटे तथा न्याय, समानता और सद्भाव की रोशनी जन-जन तक पहुँचे। हर मन में आशा का दीप जले, हर जीवन में खुशियों का सवेरा हो। #HappyDiwali
— Mallikarjun Kharge (@kharge) November 8, 2026
खरगे ने समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि अन्याय, अज्ञान और भेदभाव का अंधेरा छंटे तथा न्याय, समानता और सद्भाव की रोशनी जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि हर मन में आशा का दीप जले और हर जीवन में खुशियों का सवेरा हो।
Trending Videos
अरविंद केजरीवाल ने भी दी शुभकामनाएं
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट में शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''दीपावली के इस पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की असीम कृपा से खुशियों और प्रकाश का यह त्योहार आपके पूरे घर-आंगन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दे। शुभ दीपावली।''