{"_id":"69d25bf05294dbe83f0b8f4c","slug":"rahul-gandhi-launches-attack-in-assam-serious-allegations-against-cm-sarma-and-pm-modi-assam-politics-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Elections: असम में राहुल ने गिनाई कांग्रेस की पांच गारंटी, सरमा को बताया देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Elections: असम में राहुल ने गिनाई कांग्रेस की पांच गारंटी, सरमा को बताया देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री
Sun, 05 Apr 2026 06:26 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:26 PM IST
सार
असम के कामरूप में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा वे जल्द जेल जाएंगे। संबोधन के दौरान राहुल ने महिलाओं को आर्थिक मदद, मुफ्त इलाज और जमीन के मालिकाना हक जैसे कई बड़े चुनावी वादे भी किए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम के कामरूप में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए। राहुल गांधी ने असम की जनता के लिए न्याय और विकास का नया रोडमैप पेश करते हुए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं।
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पर तीखा हमला
राहुल गांधी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। उनके मुंह से 24 घंटे नफरत और हिंसा की भाषा निकलती है। राहुल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अब अपने परिवार को भी भ्रष्टाचार में शामिल कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि कानून एक दिन उन्हें जरूर पकड़ेगा और वे जेल जाएंगे।
ये भी पढ़ें: 'कट, कमीशन और करप्शन से पश्चिम बंगाल बेहाल': कूचबिहार में टीएमसी पर बरसे पीएम मोदी, बोले- पापों का होगा हिसाब
विज्ञापन
अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह असम के मुख्यमंत्री को कंट्रोल करते हैं। प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि अडानी भाजपा का आर्थिक ढांचा हैं। उन्होंने इस कंपनी को मोदानी नाम दिया और कहा कि यह मोदी और अडानी दोनों की है।
अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की सरकार बनने पर कई गारंटियां दीं। राहुल ने वादा किया कि-
इसके अलावा राहुल गांधी ने छह आदिवासी समुदायों को एसटी (ST) का दर्जा देने का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विचारधारा और जुबीन गर्ग की विचारधारा में जमीन-आसमान का अंतर है। राहुल ने विश्वास जताया कि असम की जनता इस बार बदलाव के लिए तैयार है।
अन्य वीडियो-

- सरकार बनने के 100 दिन के भीतर जुबीन गर्ग को न्याय दिलाया जाएगा।
- महिलाओं को हर महीने उनके बैंक खातों में बिना किसी शर्त के नकद राशि भेजी जाएगी।
- अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने वाली असम की हर महिला को 50,000 रुपये की शुरुआती राशि दी जाएगी।
- 10 लाख लोगों के 'एकसोनिया पट्टा' (सालाना जमीन परमिट) को 'म्यादि पट्टा' (स्थायी मालिकाना हक) में बदला जाएगा।
- बुजुर्गों को हर महीने 1250 रुपये की पेंशन मिलेगी। इसके लिए सरकार में एक अलग विभाग भी बनाया जाएगा।
- हर परिवार को इलाज के लिए 25 लाख रुपये की कैशलेस हेल्थ कवर की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा राहुल गांधी ने छह आदिवासी समुदायों को एसटी (ST) का दर्जा देने का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विचारधारा और जुबीन गर्ग की विचारधारा में जमीन-आसमान का अंतर है। राहुल ने विश्वास जताया कि असम की जनता इस बार बदलाव के लिए तैयार है।
अन्य वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन