{"_id":"5fddbffd8ebc3e3c86121e56","slug":"rahul-gandhi-key-appointee-ruchi-gupta-resigns-from-congress-blame-kc-venugopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSUI प्रभारी रुचि गुप्ता ने पद से दिया इस्तीफा, केसी वेणुगोपाल पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NSUI प्रभारी रुचि गुप्ता ने पद से दिया इस्तीफा, केसी वेणुगोपाल पर लगाया ये आरोप
Sat, 19 Dec 2020 02:25 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 19 Dec 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
रुचि गुप्ता
- फोटो : Twitter - @guptar
कांग्रेस में अंतर्कलह अब पार्टी के अनुषांगिक संगठनों पर भी पड़ने लगा है। पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई की प्रभारी रुचि गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। रुचि गुप्ता ने पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पर निशाना साधते हुए पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रुचि गुप्ता ने एनएसयूआई के अंदर सांगठनिक फेरबदल में हो रही देरी के चलते यह कदम उठाया है। गुप्ता ने यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा एनएसयूआई के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए रुचि गुप्ता ने लिखा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है, जैसा कि आप जानते हैं। कई महीनों से सांगठनिक बदलाव लंबित हैं। संगठन महासचिव की ओर से हो रही इस देरी के कारण संगठन को नुकसान हो रहा है। मौजूदा हालात में यह बात संभव नहीं है कि बार-बार कांग्रेस अध्यक्ष तक ये बात लाई जाए।
रुचि गुप्ता ने इस्तीफा उसी दिन दिया, जिस दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक हो रही है। इस बैठक में वो नेता भी शामिल हैं, जिन्होंने संगठन में चुनाव और बदलाव की मांग को लेकर सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी।