फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi is ready to take over as congress president on first week of december

दिसंबर के पहले सप्ताह में राहुल बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष, निर्विरोध चुने जाने की संभावना

Mon, 20 Nov 2017 03:47 PM IST
शशिधर पाठक/ नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ नई दिल्ली Updated Mon, 20 Nov 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi is ready to take over as congress president on first week of december

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्य समिति) की बैठक में नए कांग्रेस अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय ले लिया गया। 

विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी की सिफारिश के आधार पर केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस चुनाव प्रक्रिया के आधार पर पांच दिसंबर तक राहुल गांधी के निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार एक दिसंबर को इसकी अधिसूचना जारी होगी। चार दिसंबर को शाम तीन बजे तक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिल नामांकन की वापसी तथा स्क्रूटनी के लिए पांच दिसंबर की तारीख तय की गई है। एक से अधिक नामांकन आने की दशा में 11 दिसंबर सायं तीन बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद 11 दिसंबर को चार बजे तक कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। जरूरी होने पर 16 दिसंबर को मतदान तथा 19 दिसंबर को मतों की गणना किए जाने का कार्यक्रम है।

सूत्र बताते हैं कि पार्टी के नए, पुराने सभी नेता एक सुर से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। ऐसे में राहुल गांधी के विरुद्ध किसी कांग्रेस सदस्य के खड़े होने के बिल्कुल भी आसार नहीं हैं। हालांकि राहुल गांधी चाहते हैं कि बाकायदा चुनाव हो, यदि कोई साथी चुनाव लड़ने का इच्छुक हो तो वह नामांकन करे और निष्पक्ष तरीके से इसकी प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष चुना जाए। 

पिछले साल भी उन्होंने सीडब्ल्यूसी की बैठक में खुद को अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा पर यही प्रतिबद्धता दोहराई थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी में कोई भी चेहरा अभी तक राहुल गांधी को चुनौती देने के लिए तैयार नहीं है। वह निर्विरोध चुने जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि विरोध में किसी के नामांकन न करने की दशा में दिसंबर के पहले सप्ताह में ही पांच दिसंबर को राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय हो जाएगा।

गुजरात विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा असर

Rahul gandhi is ready to take over as congress president on first week of december
राहुल के अध्यक्ष के तौर पर आगे आने के बाद गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार पर इसका असर पड़ने की पूरी संभावना है। कुछ दिन पहले एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने राहुल की लोकप्रियता के संदर्भ में कहा था कि उनकी लोकप्रियता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबरा रहे हैं। 

शरद का यह बयान यूं ही नहीं आया था। शरद पवार के बारे में आम है कि वह राजनीति में उड़ती चिडि़या का पर देखकर उसका गंतव्य भांप लेते हैं। यानी राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बन जाने के बाद न केवल अन्य राजनीतिक दलों में उनकी स्वीकार्यता काफी अधिक बढ़ जाएगी, बल्कि युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता तथा अन्य में उत्साह भी बढ़ेगा। 

राहुल गांधी पर नकारात्‍मक और ओछी राजनीतिक हमले में कमी आएगी। राजनीतिक दल के पद और गरिमा के अनुरूप उनके संबोधन में वजन बढ़ेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन सबका गुजरात के विधानसभा चुनाव प्रचार पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed