फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi is leader of tukde tukde gang bjp mp giriraj singh said he commit treason

Rahul Gandhi: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग के नेता हैं राहुल गांधी', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बता दिया देशद्रोही

Mon, 09 Dec 2024 03:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 09 Dec 2024 03:25 PM IST
सार

गिरिराज सिंह ने कहा कि 'राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने देशद्रोह किया है। राहुल गांधी, जॉर्ज सोरोस की भाषा बोल रहे हैं। जॉर्ज सोरोस देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। 

विज्ञापन
rahul gandhi is leader of tukde tukde gang bjp mp giriraj singh said he commit treason
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर सोमवार को तीखा हमला बोला। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को टुकड़े-टुकड़े गैंग का नेता बता दिया। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के साथ ही सोनिया गांधी को भी निशाने पर लिया और दोनों पर देशद्रोह करने का गंभीर आरोप लगा दिया। केंद्रीय मंत्री ने दोनों पर जॉर्ज सोरोस के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी-सोनिया गांधी को बता दिया देशद्रोही
गिरिराज सिंह ने कहा कि 'राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने देशद्रोह किया है। राहुल गांधी, जॉर्ज सोरोस की भाषा बोल रहे हैं। जॉर्ज सोरोस देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। ऐसे में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को इसका जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के नेता हैं।' भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को कांग्रेस और जॉर्ज सोरोस का मुद्दा संसद में भी उठाया, जिस पर खूब हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई, लेकिन निशिकांत दुबे विरोध के बावजूद नहीं रुके और बोले कि सच्चाई जानना लोगों का अधिकार है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'जॉर्ज सोरोस का कांग्रेस पार्टी से नाता'
दुबे ने कहा कि 'देश के लोगों को अधिकार है कि वे विपक्षी पार्टी और विदेशी ताकतों के बीच के संबंधों के बारे में जानें। ये बतौर सांसद भी हमारा अधिकार है कि हम ये मुद्दा संसद में उठाएं। जॉर्ज सोरोस जैसे लोग देश को बांटना चाहते हैं और खालिस्तान को समर्थन देते हैं। उनका कांग्रेस पार्टी से नाता है।'

संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी को घेरा
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और संबित पात्रा के बयानों पर विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की। कांग्रेस सांसद ने कहा कि दोनों सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी को गद्दार कहा और आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस और ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट के साथ ही राहुल गांधी भी ट्रायंगल का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed