Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi inspected the congress Under construction office with sister Priyanka Gandhi Vadra

कांग्रेस के निर्माणाधीन कार्यालय का राहुल गांधी ने किया निरीक्षण, बहन प्रियंका भी थीं साथ 

Thu, 12 Jul 2018 07:21 PM IST
अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi inspected the congress Under construction office with sister Priyanka Gandhi Vadra
फाइल फोटो

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के कोटला लेन में बन रहे पार्टी दफ्तर का आज औचक निरीक्षण किया। वे दोपहर 2:45 पर निर्माणाधीन बिल्डिंग पर पहुंचे और 3:30 पर वहां से निकल गए। उनकी बहन प्रियंका गांधी और पार्टी के सचिव मनीष चतरथ उनके साथ थे। साल 2005 में इस इमारत की नींव तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया था। मौके पर काम करने वाले कारीगरों ने बताया कि यह पहला अवसर है जब राहुल गांधी ने इस इमारत का निरीक्षण किया है। 

विज्ञापन


सरकारी दिशा निर्देशों के मुताबिक कांग्रेस को अपना वर्तमान मुख्यालय 24 अकबर रोड जल्दी ही खाली करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिल्डिंग का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। कांग्रेस से जुड़े एक कार्यकर्ता ने बताया कि शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


BJP का मुख्यालय भी है पास 

कांग्रेस के इस निर्माणाधीन मुख्यालय से लगभग आधा किलोमीटर दूर ही पण्डित दीन दयाल मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी का मुख्य कार्यालय भी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कांग्रेस और भाजपा, दोनों पार्टियों को अपना मुख्यालय बनाने के लिए एक साथ जमीन आवंटित की गई थी। भाजपा ने अपने शासनकाल के पहले दो साल में ही मुख्यालय का निर्माण कार्य खत्म कर दिया जबकि कांग्रेस सत्ता में रहने के दस साल में भी अपने कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने आधिकारिक रूप से अपने मुख्यालय की लागत का कभी खुलासा नहीं किया, लेकिन बताया जाता है कि यह दुनिया में किसी भी राजनीतिक दल का सबसे बड़ा मुख्यालय है। यह 1.70 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ है। यह बेहद अत्याधुनिक बहुमंजिला इमारत है जिसमें सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भी दावा करती है। कांग्रेस का मुख्यालय अपने निर्माण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद किस रूप में सामने आएगा, यह देखने वाली बात होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed