{"_id":"5cfe7f54bdec22074e014c57","slug":"rahul-gandhi-home-on-lok-sabha-list-of-vacant-bungalow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी से चुनाव हारने के बाद बंगला खाली करने वालों की सूची में राहुल का पता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेठी से चुनाव हारने के बाद बंगला खाली करने वालों की सूची में राहुल का पता
Mon, 10 Jun 2019 09:33 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 10 Jun 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकसभा चुनाव 2019 के संपन्न होने के बाद अब जीते हुए सासंदों को सरकारी आवास सौंपे जाने हैं तो वहीं पुराने सांसद जो इस बार चुनाव नहीं जीत सके उनके आवास वापस भी लिए जाएंगे। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जो अपनी पारंपरिक अमेठी सीट नहीं बचा पाए और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से हार गए। अब चुनाव हारने वाले पुराने सांसदों को बंगला खाली करना है। लोकसभा सचिवालय की ऐसी ही एक सूची के बारे में न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि बंगला खाली करने वालों में एक पता 12, तुगलग मार्ग भी शामिल है जो राहुल गांधी का पता है। यह बंगला उन्हें पिछली बार अमेठी से सांसद बनने के बाद मिला था।
विज्ञापन
बहरहाल, राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से जीते हैं जिसके चलते उन्हें सरकारी बंगला मिलना है। उन्हें इस बार 'टाइप-8' का बंगला मिल सकता है, जो पिछली बार के मुकाबले ज्यादा खास होगा। एएनआई के हवाले से बताया गया है कि लोकसभा सचिवालय की बंगला नियम वाली सूची सभी सांसदों को दे दी गई है।
विज्ञापन
इसी सूची में राहुल गांधी का भी खास बंगला शामिल है। इस सूची में कुल 517 फ्लैट्स और बंगले शामिल है, जिसको लेकर मौजूदा सांसद अपनी सहूलियत के मुताबिक अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं।
विज्ञापन