रिजर्व बैंक की रिपोर्ट पर राहुल गांधी ने कहा- चौकीदार का भेष, चोरों का काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। वह कई बार पीएम मोदी को चौकीदार ही चोर है कह चुके हैं। आज एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर के जरिए पीएम का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधते हुए लिखा है कि उनका भेष चौकीदार का है लेकिन काम चोरों का है।
राहुल गांधी ने लिखा, चौकीदार का भेष, चोरों का काम। बैंकों के 41,167 करोड़, सौंपे जिगरी दोस्तों के नाम। 41,167 करोड़ में:
- MNREGA पूरे एक साल चल जाता।
- तीन राज्यों के किसानों का कर्जा माफ।
- 40 AIIMS खुल जाते।
दरअसल, जिस आंकड़े को लेकर राहुल ने पीएम पर हमला किया है उसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जारी किया है। आरबीआई के अनुसार साल 2017-18 के दौरान धोखाधड़ी करने वालों ने बैंक को 41,167.7 करोड़ रुपये का चूना लगाया। पिछले साल यह राशि 23,933 करोड़ रुपये की थी। साल 2018 में इस आंकड़े में 72 प्रतिशत का इजाफा हुआ। पिछले साल धोखाधड़ी के 5,076 मामले हुए थे जबकि इस साल 5,917 मामले हुए हैं।
चौकीदार का भेष,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 31, 2018
चोरों का काम।
बैंकों के 41,167 करोड़,
सौंपे जिगरी दोस्तों के नाम।
41,167 करोड़ में:
👉 MNREGA पूरे एक साल चल जाता।
👉तीन राज्यों के किसानों का कर्जा माफ।
👉40 AIIMS खुल जाते।https://t.co/z24C2IS7Xb