फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi has new information about black money

मोदी पर और 'बड़े खुलासे' कर सकते हैं राहुल, कुछ यूं बन रहा है प्लानः रिपोर्ट

Thu, 22 Dec 2016 02:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi has new information about black money
rahul gandhi
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा गुजरात के मेहसाणा में किए गए खुलासे ने भले ही भूचाल न लाया हो, लेकिन कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि उनके पास खुलासा करने के लिए कुछ और सबूत हैं।
विज्ञापन


सूत्रों को हवाला देते हुए अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा है, 'राहुल गांधी ने अब तक जो खुलासे किए हैं वह भले ही पहले से पब्लिक डोमेन में है, लेकिन उनके पास कालेधन को लेकर कुछ और नई सूचनाए हैं। इसका निर्णय लेना अभी बाकी है, कब और कैसे इसे जनता के सामने पेश किया जाएगा'।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि हो सकता है भविष्य में किया गया खुलासा नोटबंदी से जुड़ा न हो, लेकिन यह निश्चित तौर पर कालेधन की डील से जुड़ा है। सूत्रों का कहना है कि भविष्य में जो आरोप लगाए जाएंगे वह भी सीधे तौर पर प्रधानमंत्री से जुड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि बुधवार को गुजरात में राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप पर सोशल मीडिया पर पहले ही बहस हो चुका है। वहीं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक याचिका में भी इसका जिक्र किया जा चुका है। 
 

राहुल गांधी ने कहा था, उनके पास प्रधानमंत्री के निजी भ्रष्टाचार के सबूत

Rahul Gandhi has new information about black money
राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते संसद के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है, जबकि उनके पास प्रधानमंत्री के निजी भ्रष्टाचार के सबूत हैं। ऐसे में गुजरात में राहुल गांधी द्वारा किए गए खुलासे 'बासी खाने' की तरह हो गए हैं।

एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राहुल गांधी का ये बयान हाईप क्रिएट करने के अनुरूप ही नहीं है। इससे राहुल गांधी के भविष्य के दावे की गंभीरता पर सवाल खड़ा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed