{"_id":"680685bd30d4367dba03f3da","slug":"rahul-gandhi-has-been-mentally-affected-by-the-electoral-defeat-fadnavis-slams-rahul-on-his-statements-in-us-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'चुनावी हार से मानसिक रूप से प्रभावित हो गए हैं राहुल गांधी', सीएम फडणवीस का कांग्रेस नेता पर तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'चुनावी हार से मानसिक रूप से प्रभावित हो गए हैं राहुल गांधी', सीएम फडणवीस का कांग्रेस नेता पर तंज
Mon, 21 Apr 2025 11:22 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:22 PM IST
सार
BJP Vs Congress: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से अमेरिका दौरे के दौरान चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने तंज कसा है। सीएम फडणवीस ने कहा- राहुल गांधी चुनावी हार से मानसिक रूप से प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार ने उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित कर दिया है। उनकी यह टिप्पणी राहुल गांधी की तरफ से अमेरिका में भारतीय चुनाव आयोग को लेकर विवादास्पद बयानों के जवाब में आई है।
ऐसे बयानों से उन्हें वोट नहीं मिलने वाले- फडणवीस
बता दें कि, अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की जीत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग पक्षपातपूर्ण हो गया है। इस पर फडणवीस ने कहा, मैं राहुल गांधी को सलाह दूंगा कि वे विदेश जाकर देश को बदनाम करने की बजाय जनता के बीच काम करें। ऐसे बयानों से उन्हें वोट नहीं मिलने वाले। लगातार हार ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर दिया है।
यह भी पढ़ें - Rahul Gandhi Criticized ECI in US: कांग्रेस ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा- चुनाव आयोग को देना चाहिए जवाब
विज्ञापन
राहुल गांधी ने क्या दिया था बयान
एक कार्यक्रम में रविवार को राहुल गांधी ने दावा किया था कि महाराष्ट्र चुनाव में राज्य के कुल मतदाताओं से अधिक वोट पड़े। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग ने शाम 5.30 बजे तक के आंकड़े दिए, लेकिन 5.30 से 7.30 बजे के बीच 65 लाख वोट डाले गए, जो गणितीय रूप से असंभव है। एक वोटर को वोट डालने में 3 मिनट लगते हैं, यानी मतदान रात 2 बजे तक चलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने वीडियोग्राफी मांगी तो आयोग ने न सिर्फ मना कर दिया, बल्कि कानून भी बदल दिया।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के इन आरोपों को बचकाना बताते हुए कहा कि ऐसे बयानों से देश की छवि खराब होती है।
यह भी पढ़ें - Maharashtra: चाचा-भतीजे की जोड़ी के बीच मुलाकात पर बोले संजय राउत- शरद पवार और अजित पवार पहले से ही साथ हैं
वहीं राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि आज के समय में यह मायने नहीं रखता कि कोई देश में बोले या विदेश में – मुद्दा जरूरी है, स्थान नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं और अब आयोग को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हमें चुनाव आयोग पर संदेह है। एक घंटे में 10 से 13 प्रतिशत तक वोटिंग बढ़ना मानव रूप से संभव नहीं है।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन