फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong backs Rahul over criticism of ECI in US, says poll panel must respond to voting doubts, News in Hindi

Rahul Gandhi Criticized ECI in US: कांग्रेस ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा- चुनाव आयोग को देना चाहिए जवाब

Mon, 21 Apr 2025 09:22 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 21 Apr 2025 09:22 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी ने अपने नेता राहुल गांधी के उन बयानों का समर्थन किया है, जिसमें अमेरिका में उन्होंने चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए थे। वहीं भाजपा की तरफ से उन पर हमला बोले जाने पर कांग्रेस ने कहा- हमने आरोप आयोग पर लगाए हैं, तो वही जवाब दें।

विज्ञापन
Cong backs Rahul over criticism of ECI in US, says poll panel must respond to voting doubts, News in Hindi
पवन खेड़ा, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने अपने नेता राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि आज के समय में यह मायने नहीं रखता कि कोई देश में बोले या विदेश में – मुद्दा जरूरी है, स्थान नहीं। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं और अब आयोग को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हमें चुनाव आयोग पर संदेह है। एक घंटे में 10 से 13 प्रतिशत तक वोटिंग बढ़ना मानव रूप से संभव नहीं है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट: कैदियों की समयपूर्व रिहाई में देरी पर दिल्ली सरकार को फटकार; BJP नेता के बयान पर जताई नाराजगी
विज्ञापन


भाजपा की प्रतिक्रिया पर कांग्रेस की टिप्पणी
जब उनसे पूछा गया कि भाजपा राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयान की आलोचना क्यों कर रही है, तो खेड़ा ने जवाब दिया, आज के समय में फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां से बोलते हैं। सवाल ये है कि क्या जो बोला गया वो सही है या नहीं। अगर हमने सवाल उठाए हैं तो आयोग जवाब दे। भाजपा क्यों सामने आ रही है?' पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, 'हमने ये आदत प्रधानमंत्री से सीखी है। उन्होंने भी कई बार विदेशों में भारत के राजनीतिक मसलों पर बात की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी और मणिपुर का मुद्दा
जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दंगे प्रभावित मुर्शिदाबाद नहीं जाने पर सवाल किया गया, तो खेड़ा ने कहा, 'पिछले दो सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर नहीं दौरा किया, जहां लंबे समय से जातीय हिंसा हो रही है।'


राहुल गांधी का आरोप- चुनाव आयोग समझौता कर चुका है
राहुल गांधी ने रविवार को अमेरिका के बोस्टन में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा, वह समझौता कर चुका है।' उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान आंकड़ों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि अंतिम दो घंटे में लाखों वोट पड़ना भौतिक रूप से असंभव है। राहुल ने दावा किया, '5:30 बजे तक आयोग ने एक आंकड़ा दिया और फिर 5:30 से 7:30 बजे तक 65 लाख और वोट पड़ गए। अगर एक वोटर को वोट देने में लगभग 3 मिनट लगते हैं, तो इतने कम समय में इतने वोट नहीं पड़ सकते। इसका मतलब ये होता कि आधी रात तक लाइनें लगी थीं, जो कि सच नहीं है।'

यह भी पढ़ें - RBI: आरबीआई का बड़ा फैसला, 10 साल के बच्चे अब खुद चला सकेंगे अपना बैंक खाता; इन बातों का रखना होगा ख्याल

भाजपा ने कहा- देशद्रोही बयान
भाजपा ने राहुल गांधी के इन बयानों की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें देशद्रोही कहा। भाजपा नेताओं का कहना है कि भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विदेश में जाकर इस तरह की टिप्पणी करना देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed