फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi has become pm modi alternative says congress MP sushmita dev

पीएम नरेन्द्र मोदी का विकल्प बन गए हैं राहुल गांधी: सांसद सुष्मिता देव

Mon, 18 Dec 2017 07:38 AM IST
शशिधर पाठक/नई दिल्ली
शशिधर पाठक/नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 07:38 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi has become pm modi alternative says congress MP sushmita dev
राहुल गांधी - फोटो : Self

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकल्प बनकर उभरे हैं, ऐसा कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव का मानना है। उनका कहना है कि जिस तरह से गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल का व्यक्तित्व निखरकर आया है, वह देखने वाली बात है। सुष्मिता कांग्रेस की तेज-तर्रार सांसद हैं। कांग्रेस की महिला विंग की प्रमुख हैं और राहुल गांधी भी उन पर काफी भरोसा रखते हैं।

विज्ञापन


सुष्मिता का कहना है कि कुछ समय पहले विपक्ष की अगुआई करने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या कभी किसी और के नाम पर कयास लगाया जाता था। लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव में हुए प्रचार ने राहुल गांधी को पहली पंक्ति में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


2019 में मां की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका? चर्चाएं जोरों पर
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में हम कुछ नहीं खोएंगे: सुष्मिता देव का आकलन है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बहुत अच्छा किया है। इसका नतीजा भी अच्छा आएगा। कदाचित कांग्रेस सरकार नहीं भी बना पाई तब भी वह भाजपा को राज्य में लगातार राजनीतिक चुनौती देने वाली स्थिति में रहेगी। कांग्रेस के अन्य नेता भी गुजरात में एक्जिट पोल के नतीजे को सही नहीं मान रहे हैं। 

एक पूर्व केन्द्रीय मंत्री का कहना है कि गुजरात में सरकार बनाने के लिए 93 विधायक चाहिए।  कांग्रेस इस संख्या से पीछे रहने वाली नहीं है। 18 दिसंबर को नतीजा आने के बाद स्थिति अपने आप साफ हो जाएगी।

विपक्षी एकता की धुरी बनेंगे राहुल

rahul gandhi has become pm modi alternative says congress MP sushmita dev
सांसद सुष्मिता देव

कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि आने वाले वक्त में राहुल गांधी संसद और बाहर दोनों ही जगह विपक्षी दलों के नेताओं को एक करेंगे। हालांकि शुक्रवार को सोनिया गांधी ने खुद को रिटायर बताकर सबको हतप्रभ कर दिया था। बाद में इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को सफाई देनी पड़ी। पार्टी की तरफ से कहा गया कि सोनिया गांधी अध्यक्ष पद से रिटायर होंगी। वह पार्टी के नये निर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदारी सौंपेगी, लेकिन राजनीति से अवकाश नहीं लेंगी। सोनिया यूपीए की अध्यक्ष भी हैं। फिलहाल वह इस पद पर बनी रहेंगी।

राहुल को भी 18 दिसंबर का इंतजार: 16 दिसंबर को राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। उनके करीबियों का मानना है कि उन्हें भी गुजरात चुनाव में कांग्रेस के बहुमत पाने का भरोसा है। कांस्टीट्यूशन क्लब में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने अपने करीबियों से गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना व्यक्त की है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस ने 14 दिसंबर को दूसरे चरण के मतदान के संपन्न होने के बाद जमीनी स्थिति का आंकलन किया है। पार्टी को बड़ौदा, सूरत जैसे शहरों में न केवल खाता खुलने बल्कि ठीक-ठाक सीटें मिलने का भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed