{"_id":"5a34863b4f1c1b74698c2074","slug":"priyanka-gandhi-may-contest-from-mother-sonia-gandhi-seat-rae-bareli-in-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में मां की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका? चर्चाएं जोरों पर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2019 में मां की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका? चर्चाएं जोरों पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 16 Dec 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अब उनकी बहन प्रियंका गांधी की भी राजनीति में एंट्री हो सकती है। माना जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी की जगह प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। इस चर्चा के बीच, इंदिरा गांधी के राजनीतिक 'गुरु' गया प्रसाद से जुड़ी एक बात भी सामने आई है। उनके बेटे ने बताया कि गया प्रसाद हमेशा से चाहते थे कि प्रिंयका भी राजनीति में आएं।
विज्ञापन
गया प्रसाद रायबरेली में रहते थे, 2010 में उनका देहांत हो गया। उनका बाकी का परिवार अभी भी रायबरेली में रहता है और गांधी परिवार के लिए दुआएं मांगता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, गया के बेटे जगदीश शुक्ला ने अपने पिता से जुड़ी पुरानी बातें बताई हैं। जगदीश ने बताया कि पूरा परिवार राहुल के अध्यक्ष चुने जाने से काफी खुश है।
विज्ञापन
इनका मुरीद हुआ गांधी परिवार, प्रियंका ने की जमकर तारीफ
विज्ञापन
1967 से निभा रहे परंपरा: उस वक्त जब इंदिरा पहली बार वहां से चुनाव लड़ रही थीं तब से गया का परिवार अपने घर में हवन और गणेश आरती करता है। अब भी जब गांधी परिवार का सदस्य वहां से पर्चा भरता है तो ऐसा किया जाता है।
जगदीश ने बताया कि उनके पिता कहते थे कि राहुल कम बोलते हैं, शांत रहते हैं, उन्हें राजनीति में प्रियंका की मदद लेनी ही चाहिए। जगदीश के परिवार के बाकी लोगों ने कहा कि 2019 में प्रियंका को उम्मीदवार के तौर पर रायबरेली आना चाहिए और खुद के साथ-साथ अपने भाई के लिए भी गणेश भगवान का आशीर्वाद लेना चाहिए।