फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi gave biscuit to congress leader from dog plate bjp accused share video

Video: 'राहुल गांधी ने कुत्ते की प्लेट से उठाकर कांग्रेस नेता को दिया बिस्किट', भाजपा नेता के आरोप

Tue, 06 Feb 2024 03:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 06 Feb 2024 03:22 PM IST
सार

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा 'जिस पार्टी का अध्यक्ष और युवराज अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुत्ते की तरह व्यवहार करे तो ऐसी पार्टी का लुप्त हो जाना स्वभाविक है।'

विज्ञापन
rahul gandhi gave biscuit to congress leader from dog plate bjp accused share video
वीडियो से लिया गया स्क्रीन ग्रैब - फोटो : वीडियो स्क्रीन ग्रैब

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कुत्ते की प्लेट से उठाकर कांग्रेस नेता को बिस्किट दिया। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ऐसा दावा किया है। अमित मालवीय ने वीडियो के साथ साझा किए पोस्ट में लिखा 'अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी ने पार्टी के बूथ एजेंटों की तुलना कुत्तों से की और यहां राहुल गांधी अपनी में एक कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हैं और जब कुत्ते ने नहीं खाया तो वही बिस्किट उन्होंने कार्यकर्ता को दे दिया। जिस पार्टी का अध्यक्ष और युवराज अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुत्ते की तरह व्यवहार करे तो ऐसी पार्टी का लुप्त हो जाना स्वभाविक है।' अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमंता बिस्व सरमा ने दी प्रतिक्रिया
भाजपा नेता पल्लवी सीटी ने भी वीडियो को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा 'अब शहजादे ने कुत्ते द्वारा खारिज किए बिस्किट एक पार्टी कार्यकर्ता को दिए। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं की ये इतनी इज्जत करते हैं।' पल्लवी सीटी ने उस दिन को भी याद किया, जब कांग्रेस में रहते हुए हिमंता बिस्व सरमा को भी राहुल गांधी ने उसी प्लेट में बिस्किट ऑफर किए थे, जिसमें उनका पालतू कुत्ता खाता था। पल्लवी के पोस्ट पर असम सीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा 'राहुल गांधी ही नहीं बल्कि पूरा गांधी परिवार मुझे वो बिस्किट नहीं खिला सका। मैं एक गौरवशाली असमिया और भारतीय हूं। मैंने बिस्किट खाने से मना कर दिया और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।'

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी। फिलहाल यह यात्रा झारखंड में है और अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ जाएगी। भाजपा नेताओं द्वारा साझा की जा रही वीडियो भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की ही बतायी जा रही है। 


राहुल गांधी ने दी सफाई
भाजपा नेता द्वारा साझा की गई वीडियो पर राहुल गांधी ने सफाई देते हुए कहा 'मैंने कुत्ते और उसके मालिक को बुलाया था। कुत्ता नर्वस था और कांप रहा था, जब मैंने उसे बिस्किट खिलाने की कोशिश की तो कुत्ता डर गया। इसलिए मैंने बिस्किट कुत्ते के मालिक को दिए ताकि वह उसे बाद में खिला दे। मुझे समझ नहीं आया कि इसमें क्या दिक्कत है।' राहुल गांधी ने साफ किया कि वह व्यक्ति कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं था। राहुल ने कहा 'मुझे भाजपा की कुत्तों से इतने लगाव की वजह समझ नहीं आती।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed