{"_id":"5f45f3a38ebc3e86d8207d47","slug":"rahul-gandhi-gave-advice-to-modi-govt-says-rbi-has-now-confirmed-what-i-have-been-warning-for-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थव्यवस्था पर राहुल ने सरकार को घेरा, कहा- जो मैं महीनों से बोल रहा था उसे आरबीआई ने माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अर्थव्यवस्था पर राहुल ने सरकार को घेरा, कहा- जो मैं महीनों से बोल रहा था उसे आरबीआई ने माना
Wed, 26 Aug 2020 11:02 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेता का कहना है कि वे जिस खतरे के बारे में कई महीनों से आगाह कर रहे थे, उसे अब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी माना है।
विज्ञापन
राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘आरबीआई ने अब पुष्टि कर दी कि जिसकी मैं महीनों से चेतावनी दे रहा हूं। सरकार को अब ज्यादा खर्च करने की जरूरत है, कर्ज देने की जरूरत नहीं है। गरीबों को पैसा दें, उद्योगपतियों का टैक्स मत माफ कीजिए। खपत के जरिए अर्थव्यवस्था को दोबारा शुरू करें। मीडिया के जरिए ध्यान भंग करने से न तो गरीबों की मदद होगी और न ही आर्थिक आपदा गायब होगी।’
विज्ञापन
अपने ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने एक अखबार की खबर को शेयर किया है, जिसमें आरबीआई की रिपोर्ट के बारे में लिखा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में खपत को गंभीर झटका लगा है। गरीब को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। ऐसे में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लौटने में काफी समय लगेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कांग्रेस संकट: अनिल शास्त्री बोले- पार्टी में कुछ चीजों की कमी, नेताओं के बीच नहीं होती बैठक
रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स में जो कटौती की है उससे निवेश को बढ़ावा नहीं मिला है बल्कि कंपनियों ने इसका इस्तेमाल कर्ज घटाने और कैश बैलेंस करने में किया है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे समय तक देश में लॉकडाउन लागू रहा। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है।