{"_id":"66ea8dee4d8ea14d2a0c7256","slug":"rahul-gandhi-faces-threat-to-life-alleges-shiv-sena-ubt-sanjay-raut-questioned-pm-modi-amit-shah-silence-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी की जान को खतरा', शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी की जान को खतरा', शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल
Wed, 18 Sep 2024 01:54 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:54 PM IST
सार
संजय राउत ने कहा कि 'राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। जब आपकी पार्टी के लोग उन पर हमला करने की बात करते हैं और आप (प्रधानमंत्री और गृह मंत्री) चुप रहते हैं। तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने बुधवार को भाजपा और शिवसेना नेताओं के राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए विवादित बयानों की आलोचना की। संजय राउत ने दावा किया कि राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रची जा रही है और उनकी जान को खतरा है। संजय राउत ने भाजपा और शिवसेना नेताओं के विवादित बयानों पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।
संजय राउत ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल
संजय राउत ने कहा कि 'दिल्ली, लखनऊ और महाराष्ट्र के लोग एक ही भाषा बोल रहे हैं कि उनका (गांधी) वही हश्र होगा जो उनकी दादी (इंदिरा गांधी) और उनके पिता (राजीव गांधी) का हुआ था। गृह मंत्री और प्रधानमंत्री कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, इसका मतलब है कि वे ऐसे लोगों के साथ हैं जो ऐसी टिप्पणियां करते हैं।' शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य ने कहा, 'हम इसकी (गांधी पर विवादित टिप्पणियों की) निंदा करते हैं और इन दोनों नेताओं (प्रधानमंत्री और गृहमंत्री) की चुप्पी की भी निंदा करते हैं। राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। जब आपकी पार्टी के लोग उन पर हमला करने की बात करते हैं और आप (प्रधानमंत्री और गृह मंत्री) चुप रहते हैं। तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।'
संजय राउत बोले- राहुल गांधी के खिलाफ रची जा रही साजिश
संजय राउत ने कहा, 'राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रची जा रही है और उनकी जान को खतरा है। कुछ लोग उन पर हमला करने की सोच रहे हैं।' उल्लेखनीय है कि बीते दिनों राहुल गांधी ने अमेरिका का दौरा किया था। उस दौरे पर राहुल गांधी ने कहा था कि जब भारत एक निष्पक्ष जगह बन जाए तो कांग्रेस आरक्षण को खत्म करने के बारे में सोचेगी, लेकिन अभी भारत निष्पक्ष जगह नहीं है। इसे लेकर भाजपा और शिवसेना ने राहुल गांधी पर आरक्षण विरोधी बयान देने का आरोप लगाया। भाजपा के राज्यसभा सदस्य अनिल बोंडे ने कहा है कि राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए क्योंकि उन्होंने आरक्षण के बारे में जो कहा वह 'खतरनाक' था। भाजपा सांसद से पहले महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने भी राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उन्होंने राहुल गांधी की जीभ काटने वाले शख्स को 11 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया था।
विज्ञापन
स्टालिन ने केंद्र से केंद्र से राहुल गांधी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी को 'धमकी' दिए जाने की मीडिया रिपोर्ट्स पर हैरानी जताई और केंद्र सरकार से राहुल गांधी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करने की मांग की। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में स्टालिन ने लिखा कि 'भाजपा नेता की धमकी कि राहुल गांधी का भी उनकी दादी जैसा ही हश्र होगा, और शिवसेना के एक विधायक की जीभ काटने के लिए इनाम की घोषणा, साथ ही अन्य डराने वाली धमकियों की मीडिया रिपोर्ट्स से बहुत हैरान हूं। मेरे भाई राहुल गांधी के बढ़ते जन समर्थन ने कई लोगों को परेशान कर दिया है, जिसके कारण इस तरह की धमकियां दी जा रही हैं। केंद्र सरकार को विपक्ष के नेता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे लोकतंत्र में धमकी और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन