{"_id":"6734abf1eade5e1d7202d7df","slug":"rahul-gandhi-enjoyed-zipline-in-wayanad-said-show-the-world-what-india-can-give-2024-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: 'दुनिया को दिखाएं भारत क्या दे सकता है'; वायनाड में जिपलाइन के रोमांचक अनुभव के बाद बोले राहुल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: 'दुनिया को दिखाएं भारत क्या दे सकता है'; वायनाड में जिपलाइन के रोमांचक अनुभव के बाद बोले राहुल
Wed, 13 Nov 2024 07:09 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 13 Nov 2024 07:09 PM IST
सार
Wayanad Bypolls: राहुल गांधी ने जिपलाइन के दौरान वीडियो बनाया। इसे यूट्यूब पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि वायनाड में हाल ही में भूस्खलन जैसी बड़ी आपदा से हुई तबाही के बाद यहां के लोग चुनौतियों से हार नहीं मान रहे हैं। लोगों ने यहां पर कई अविश्वसनीय आकर्षण पैदा किए हैं। दक्षिण भारत का विशाल झूला, ड्रॉप टॉवर और जिपलाइन का अहसास सबसे अलग है।
विज्ञापन
वायनाड में जिपलाइन की सवारी करते राहुल गांधी।
- फोटो : YouTube/@rahulgandhi
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को वायनाड में लोकसभा उपचुनाव के मतदान से पहले जिपलाइन का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने वायनाड के पर्यटन और प्राकृतिक आकर्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आइए दुनिया को दिखाएं भारत क्या दे सकता है? वायनाड में हो रहे लोकसभा उपचुनाव में राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी कांग्रेस से उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आई लव वायनाड लिखी टीशर्ट पहने राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ जिपलाइन करने पहुंचे। उन्होंने जिपलाइन के दौरान वीडियो भी बनाया। जिसे उन्होंने यूट्यूब पर साझा किया। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि वायनाड में प्रियंका गांधी के प्रचार अभियान के दौरान मुझे कई प्रेरणादाई स्थानीय लोगों से मिलने का मौका मिला। वायनाड में हाल ही में भूस्खलन जैसी बड़ी आपदा से हुई तबाही के बाद यहां के लोग चुनौतियों से हार नहीं मान रहे हैं। लोगों ने यहां पर कई अविश्वसनीय आकर्षण पैदा किए हैं। दक्षिण भारत का विशाल झूला, ड्रॉप टॉवर और जिपलाइन का अहसास सबसे अलग है।
विज्ञापन
जिपलाइन के लिए तैयारी करते राहुल गांधी।
- फोटो : YouTube/@rahulgandhi
राहुल गांधी ने कहा कि यह सब पर्यटकों को दिखाता है कि वायनाड पहले की तरह आश्चर्यजनक और सुरक्षित है। मैंने भी खुद जिपलाइन की कोशिश की, मुझे यह बहुत पसंद आया। हाल ही में हुए भूस्खलन ने वायनाड के पर्यटन को अधर में लटका दिया है। इसके चलते दुकानदारों से लेकर होमस्टे मालिकों, एडवेंचर पार्क टीम तक सबकी आजीविका प्रभावित हो रही है। मगर हर कोई चीजों को शुरू रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। उनकी कहानियां सुनकर मुझे उनके संघर्षों के लिए गहरी चिंता और अपार प्रशंसा दोनों महसूस हुई। यह मेरे लिए राजनीति से कहीं बढ़कर है।
जिपलाइन की सैर का आनंद लेते राहुल गांधी।
- फोटो : YouTube/@rahulgandhi/वीडियो ग्रैब
राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड के लोगों ने वास्तव में मेरे दिल में जगह बनाई है। प्रियंका और मैंने वायनाड को एक शीर्ष पर्यटन स्थल बनाने के मिशन के रूप में लिया है। वायनाड भारत की सबसे बेहतरीन चीजों का प्रतीक है। यहां के लुभावने परिदृश्य, जीवंत संस्कृति और बेजोड़ लचीलापन सब कुछ बेहतरीन है। आइए अपने देश के भीतर के जादू को फिर से खोजें और दुनिया को दिखाएं कि भारत के पास क्या है? वायनाड के लोगों के लिए, मैं अभी और हमेशा यहां हूं।
इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैं वायनाड में अपने परिवार के संपर्क में रहा हूं। इस चुनाव में मेरी बहन प्रियंका गांधी संसद में आपकी आवाज बनने के लिए तैयार हैं। वह सिर्फ एक प्रतिनिधि से कहीं बढ़कर होंगी। वह आपकी बहन, आपकी बेटी और आपकी वकील होंगी। मुझे पूरा भरोसा है कि वह वायनाड की पूरी क्षमता को सामने लाने में मदद करेंगी। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि बाहर निकलें, वोट करें और उनका समर्थन करें। आइए हम सब मिलकर एक शानदार जीत सुनिश्चित करें।
इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैं वायनाड में अपने परिवार के संपर्क में रहा हूं। इस चुनाव में मेरी बहन प्रियंका गांधी संसद में आपकी आवाज बनने के लिए तैयार हैं। वह सिर्फ एक प्रतिनिधि से कहीं बढ़कर होंगी। वह आपकी बहन, आपकी बेटी और आपकी वकील होंगी। मुझे पूरा भरोसा है कि वह वायनाड की पूरी क्षमता को सामने लाने में मदद करेंगी। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि बाहर निकलें, वोट करें और उनका समर्थन करें। आइए हम सब मिलकर एक शानदार जीत सुनिश्चित करें।