फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi disqualified as Lok Sabha MP Priyanka Gandhi Vadra Slams BJP Latest News In Hindi

Rahul Gandhi: भाई राहुल की ढाल बनकर सामने आईं प्रियंका, कहा- शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को मीर जाफर कह रहे

Fri, 24 Mar 2023 10:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Mar 2023 10:07 PM IST
सार

प्रियंका गांधी के ट्वीट की भाषा बता रही थी कि इस बार भाजपा का वार आहत करने वाला है। जब सोनिया गांधी, राहुल के आवास पर पहुंची, तब प्रियंका ने ये ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी जी, आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफर कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है?

विज्ञापन
Rahul Gandhi disqualified as Lok Sabha MP Priyanka Gandhi Vadra Slams BJP Latest News In Hindi
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उतर आई हैं। इससे पहले भी जब कभी राहुल पर विपक्ष की ओर से कोई हमला हुआ है, प्रियंका ने उसका डट कर मुकाबला किया है। इस बार भी वे अपने भाई की ढाल बनकर सामने आई हैं। शुक्रवार को जैसे ही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने की खबर आई, प्रियंका ने एक साथ कई ट्वीट में अपनी बात कह दी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: 'भारत की आवाज के लिए लड़ रहा, हर कीमत चुकाने को तैयार', सांसदी जाने के बाद राहुल की प्रतिक्रिया
विज्ञापन


प्रियंका गांधी के ट्वीट की भाषा बता रही थी कि इस बार भाजपा का वार आहत करने वाला है। जब सोनिया गांधी, राहुल के आवास पर पहुंची, तब प्रियंका ने ये ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी जी, आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफर कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रियंका ने कई ट्वीट कर दिए। उन्होंने लिखा कि कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा कायम रखता है। भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते। उस वक्त आपको किसी जज ने दो साल की सजा नहीं दी। आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया गया। राहुल जी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अदाणी की लूट पर सवाल उठाया है। नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पर सवाल उठाया है। 

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: इंदिरा-सोनिया गांधी की भी रद्द हो चुकी है सदस्यता, जानें राहुल पर कार्रवाई इनसे कितनी अलग

प्रियंका ने पूछा कि क्या आपका मित्र गौतम अदाणी, देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए। आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है। जिसे आप खत्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज बुलंद की है और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक खासियत है, आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने वह कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed