फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi described Karnataka government as the most corrupt in the country, gave the mantra to Congress to win 150 seats in the state

बेंगलुरु : राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार को देश में सबसे भ्रष्ट बताया, कांग्रेस को 150 सीटें जीतने का दिया मंत्र

Fri, 01 Apr 2022 02:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 01 Apr 2022 02:05 PM IST
सार

राहुल ने कर्नाटक को पार्टी का स्वाभाविक प्रदेश बताते हुए कहा कि यहां हमेशा कांग्रेस पार्टी के समर्थन की भावना रही है। हमारे मन में बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि हमें 150 से कम सीटें नहीं मिलेंगी। हम कर्नाटक को फिर से विकास के पथ पर लाएंगे। 
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi described Karnataka government as the most corrupt in the country, gave the mantra to Congress to win 150 seats in the state
बेंगलुरु में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बेंगलुरु में थे। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कर्नाटक सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वित्तीय हस्तांतरण प्रणाली पर काम कर ही है। वह गरीबों से पैसा लेकर देश के चुनिंदा अमीर कारोबारियों को दे रही है। 

विज्ञापन


राहुल ने कर्नाटक को पार्टी का स्वाभाविक प्रदेश बताते हुए कहा कि यहां हमेशा कांग्रेस पार्टी के समर्थन की भावना रही है। हमारे मन में बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि हमें 150 से कम सीटें नहीं मिलेंगी। हम कर्नाटक को फिर से विकास के पथ पर लाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक में कौन काम कर रहा है, यह पता लगाना बहुत आसान है। हमें हमारे टिकट काम के आधार पर तय करना चाहिए। यह देखना चाहिए कि कौन व्यक्ति पार्टी के लिए काम कर रहा है। हमें कांटे की टक्कर के लिए चुनाव नहीं लड़ना है, बल्कि सरकार बनाने के लिए निर्णायक ढंग से लड़ना है। 
विज्ञापन


राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी ने कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार, विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और राज्य के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में होंगे विधानसभा चुनाव, भारी उठापटक वाला राज्य है कर्नाटक
कर्नाटक में 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पूर्व 12 मई 2018 को चुनाव हुए थे। इसमें भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत के लिए उसे 9 सीटें और चाहिए थी। इसी बीच 80 सीटों पर जीती कांग्रेस और 37 सीटें जीतने वाली जेडीएस ने गठबंधन का एलान कर लिया था, लेकिन राज्यपाल वजूभाई वाला ने 17 मई को बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिला दी थी। हालांकि वह 19 मई को विश्वास मत साबित करने में विफल रहे और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राज्य में जेडीएस नेता कुमारस्वामी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनी थी, बागियों के कारण उनकी सरकार भी गिर गई थी। इसके बाद 26 जुलाई 2019 को फिर येदियुरप्पा सीएम बने थे। हालांकि जुलाई 2021 में येदियुरप्पा को भी भाजपा ने हटाकर बसवराज बोम्मई को सीएम बनाया। बोम्मई अभी राज्य के सीएम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed