मोदी की पार्टी के हमलों की परवाह नहीं, गरीबों पर न करें हमलाः राहुल
- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
- कहा कि कहा कि हर दिन मोदी जी की पार्टी मुझ पर निजी हमला करती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हर दिन मोदी जी की पार्टी मुझ पर निजी हमला करती है। राहुल ने कहा कि मोदी की पार्टी के हमलों की उन्हें कोई परवाह नहीं है लेकिन गरीबों पर हमला न करें।
सोमवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने यह बयान दिया। बता दें कि अभी बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को लेकर खूब बयानबाजी की। बजट सत्र के दौरान पीएम मोदी ने इशारों में राहुल गांधी को मंदबुद्वि कह दिया। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर राहुल का नाम नहीं लिया।
Everyday Modi ji's party makes personal attacks on me. I don't care but please don't attack the poor-Rahul Gandhi pic.twitter.com/dPoRKdC2WF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) March 7, 2016
ईरानी ने राहुल को कहा बुजुर्ग नेता
वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को वृंदावन में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी की उम्र को लेकर टिप्पणी कर दी। ईरानी ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा था कि 'एक ऐसा नेता है जो अपने आप को नौजवान बताता है लेकिन उसकी उम्र लगभग 50 साल की हो गयी है।' स्मृति ने भाजपा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को अपने निशाने पर रखा।