फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi could not answer the question during a program in London

Rahul in London: सवाल का जवाब देने में अटके राहुल, काफी देर तक असमंजस में बैठे रहे, हो रही फजीहत  

Wed, 25 May 2022 08:15 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 25 May 2022 08:15 PM IST
सार

राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन की यात्रा पर हैं और विभिन्न मंचों पर अपनी बात रख रहे हैं। एक चर्चा के दौरान वह एक सवाल के जवाब में बुरी तरह अटक गए। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi could not answer the question during a program in London
Rahul Gandhi in London - फोटो : Video Grab / Social media

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों लंदन दौरे को लेकर चर्चा और विवादों में हैं। लंदन में एक कार्यक्रम में अपने बयानों को लेकर और भारत विरोधी नेता जेरेमी कोर्बिन से मुलाकात को लेकर भाजपा के निशाने पर हैं। अब एक अन्य वीडियो को लेकर भी राहुल आलोचना का शिकार बन रहे हैं। इस वीडियो में राहुल एक सवाल का जवाब नहीं दे पाते हैं और काफी देर तक असमंजस में बैठे रहते हैं। भाजपा नेता राहुल गांधी का ये वीडियो शेयर कर जमकर खिंचाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन


चर्चा के दौरान बुरी तरह फंसे राहुल 
राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन की यात्रा पर हैं और विभिन्न मंचों पर अपनी बात रख रहे हैं। एक चर्चा के दौरान वह एक सवाल के जवाब में बुरी तरह अटक गए और मंच पर बड़ी देर तक खामोश बैठे रहे। वह कुछ बोलने की जद्दोजहद में दिखे लेकिन उनके मुंह से शब्द ही नहीं निकल रहे थे। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन


दरअसल, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने राहुल गांधी से भारतीय समाज में हिंसा और अहिंसा को लेकर सवाल पूछा। जवाब में राहुल गांधी कुछ देर तक चुप रहते हैं। उनके हावभाव से लग रहा था कि जैसे वो कुछ सोच रहे हैं, समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बोल नहीं पा रहे हैं। बीच-बीच में बोलने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर अटककर चुप हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल बोले- मैं अभी सोच रहा हूं...
हालांकि इसी दौरान कुछ लोग वहां तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई करते हैं, इस पर राहुल गांधी भी हंसने लगते हैं और कहते हैं कि मैं सोच रहा हूं कि क्या बोलूं। इस बीच महिला एंकर कहती है कि मेरा मकसद आपको स्टंप करने का नहीं था। राहुल कहते हैं, नहीं मैं स्टंप नहीं हुआ हूं, जवाब के लिए गहराई से सोच रहा हूं। इसके बाद भी वह कुछ बोल नहीं पाते हैं। 

भाजपा ने ली चुटकी 
राहुल गांधी के इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्विटर पर लिखा-कृपया ज्यादा प्रभावी इंटरव्यू के लिए बिना तैयारी या कोचिंग के प्रेस से बात ना करें। 


राहुल गांधी इस वक्त ब्रिटेन के दौरे पर हैं। लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सटी में राहुल गांधी के भारत पर दिए गए बयान पर भाजपा ने उन्हें घेरा है। राहुल ने 'आइडिया फॉर इंडिया' कॉन्क्लेव में चर्चा में हिस्सा लिया था और इस दौरान कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और भारत के संविधान पर हमला हो रहा है। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हर मुद्दे पर जानबूझकर चुप रहने का भी आरोप लगाया था। इसे लेकर कांग्रेस-भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed