फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi condemns the murder of tigress and tweets a phrase of Mahatma Gandhi

बाघिन अवनि के एनकाउंटर से मेनका के बाद अब राहुल गांधी हुए नाराज

Mon, 05 Nov 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Nov 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi condemns the murder of tigress and tweets a phrase of Mahatma Gandhi
बाघिन अवनि

महाराष्ट्र के यवतमाल में शुक्रवार को आतंक का पर्याय बन चुकी आदमखोर बाघिन अवनि को मार गिराया गया था। वह 14 लोगों को अपना शिकार बना चुकी थी। इसी वजह से शुक्रवार की रात को वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद यवतमाल में इस बाघिन को मार गिराया था। 5 वर्षीय इस बाघिन को टी-1 के नाम से भी जाना जाता था। 

विज्ञापन


जिस तरह से अवनि को मारा गया उससे पशु प्रेमी के साथ ही केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी काफी नाराज थीं। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इसका विरोध किया है। उन्होंने सीधे तौर पर किसी पर हमला नहीं किया लेकिन महात्मा गांधी के एक वक्तव्य को लिखकर इशारों-इशारों में इसकी निंदा की। उन्होंने लिखा, 'किसी देश की महानता इस बात से मापी जाती है कि वह जानवरों के साथ किस प्रकार व्यवहार करता है- महात्मा गांधी।'
विज्ञापन


वहीं इस मामले पर महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बाघिन ‘अवनि’ की हत्या को लेकर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा की गई राज्य सरकार की आलोचना पर सोमवार को कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मेनका के पास इस मुद्दे को लेकर 'सूचना की कमी है' और अगर वह चाहती हैं तो वह इस मामले में उच्च स्तरीय जांच का आदेश दे सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनगंटीवार का बयान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री की आलोचना पर आया है। रविवार को गांधी ने आधिकारिक तौर पर टी1 के नाम से जानी जाने वाली बाघिन की 'वीभत्स हत्या' को लेकर महाराष्ट्र सरकार की निंदा की थी और इसे 'अपराध का सीधा-सीधा मामला' करार दिया था।
 
बता दें कि यवतमाल जिले में इस बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों समेत कुल 200 लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इस ऑपरेशन में 4 हाथियों और वन्यजीव पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम को भी लगाया गया था। बाघिन को मारने का काम हैदराबाद के शॉर्प शूटर नवाब शफथ अली खान को सौंपा गया था। 


मेनका गांधी ने कहा था कि बाघिन अवनि की जिस क्रूरता के साथ हत्या की गई है, इससे वे बहुत दुखी हैं। उन्होंने राज्य सरकार के साथ शिकारी पर भी कई सवाल उठाए हुए कहा था कि वे इस मामले की शिकायत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से करेंगी। अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मेनका गांधी ने कहा था कि यह सीधा-सीधा अपराध का मामला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed