फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi comment over Narendra Modi at gujarat

गुजरात में राहुल गांधी ने कहा, 6 महीने में 9 बार सहारा ने नरेंद्र मोदी को दिए करोड़ों रुपए

Wed, 21 Dec 2016 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi comment over Narendra Modi at gujarat
राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को गुजरात के मेहसाणा में रैली करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नोटबंदी पर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि सहारा पर छापे के बाद छह महीने में उन्होंने नरेंद्र मोदी को नौ बार करोड़ों रुपए दिए। वहीं, बिड़ला से भी उन्हें पैसे मिले। इसकी पूरी जानकारी डेटिल में और तारीख-दर-तारीख है। रैली के बाद नरेंद्र मोदी एक मंदिर में दर्शन करने भी पहुंचे।
विज्ञापन

 




राहुल गांधी ने कहा

> कांग्रेस पार्टी सबसे पहले देश से भ्रष्टाचार मिटाना चाहती थी।
> नरेंद्र मोदी सरकार देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए एक भी उचित कदम उठाएगी तो कांग्रेस पार्टी 10 फीसदी उसके साथ रहेगी।
> नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी जैसा गलत फैसला लिया।
> मोदी ने 2.5 साल में हिंदुस्तान के गरीब और कमजोर लोगों पर आक्रमण किया है।
> कर्जा माफ, बिजली बिल माफ और अनाज-सब्जी के लिए सही दाम। ढाई साल से मांग रहे हैं।
> हर रोज पंजाब, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान में हर रोज किसान डर के जीते हैं।
> वे सोचते हैं कि कोई वे दिन न आए कि उनके पिता आत्महत्या कर लें।

 

 

 



> राहुल ने कहा सिर्फ छह फीसदी कालाधन कैश में है।
> 94 फीसदी कालाधन सोना, रियल एस्टेट, जमीन और विदेशों में है।
> ये वही लोग हैं जो मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और चीन जाते हैं। 
> सिर्फ एक फीसदी व्यक्ति के पास पूरा कालाधन है।
> नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव प्रचार में कहा कि हिंदुस्तान का कालाधन विदेशों में है।
> नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि ये पैसे वापस लाएंगे।
> हर एकाउंट में 15 लाख रुपए डाल कर देखेंगे।
> नरेंद्र मोदी ने अपने देश के कैश की बात नहीं, बल्कि विदेश अकाउंट में डॉलर में जमा रुपए की बात की थी।



>स्विट्जरलैंड की सरकार ने स्विस अकाउंट में जितने लोगों के पैसे जमा हैं उनके नाम क्यों नहीं उजागर किए।
> नरेंद्र मोदी जी आप उन लोगों के नाम संसद में क्यों नहीं रखते।
> उनके नाम उजागर क्यों नहीं करते।
> जवाब दीजिए नरेंद्र मोदी जी।


> नरेंद्र मोदी जी ने विजय माल्या के 12 हजार करोड़ रुपए माफ किए।
> उन्हें विदेश भगाया।
> मोदी जी आपने उन्हें टॉफी खिलाई। आप उन्हें क्यों नहीं पकड़ते।



> नरेंद्र मोदी जी ने अपने भ्रष्टाचार की लड़ाई हिंदुस्तान के मजदूर, किसान और छोटे कामगारों के कंधे पर लड़कर लड़ी।


> देश में 50 परिवार के पास है कालाधन।
>  फीसदी लोगों को देश का 60फीसदी पैसा दिया।
> मोदी जी चोरों को बचा रहे हैं।
> मोदी ने गरीबों पर फायर बॉम्बिंग की


मोदी सरकार ने देश को दो हिस्सों में बांंटा।



60 साल में देश में सबसे बड़ी बेरोजगारी आज है।
नरेंद्र मोदी ने संसद में मुझे बोलने नहीं दिए।
संसद में नरेंद्र मोदी मेरे सामने खड़े होने के लिए तैयार नहीं थे।


उधर बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी पीएम मोदी पर आधारहीन और झूठे आरोप लगा रहें हैं। बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी को देश गंभीरता से नहीं लेता है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को क्यों गंभीरता से लेते हो? कांग्रेस वाले भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed