फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi case foreign media coverage shashi tharoor take dig on government tweet

Rahul Gandhi: राहुल गांधी मामले को विदेशी मीडिया ने भी किया कवर, शशि थरूर ने कसा तंज

Sat, 25 Mar 2023 10:41 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 25 Mar 2023 10:41 AM IST
सार

राहुल गांधी के करीबी नेता प्रवीन चक्रवर्ती ने टाइम के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि यह गढ़ा गया मामला है और बदले की राजनीति के तहत की गई कार्रवाई है। 

विज्ञापन
rahul gandhi case foreign media coverage shashi tharoor take dig on government tweet
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद कई विदेशी मीडिया ने इसे कवर किया है। इस पर विदेशी अखबारों की तस्वीरें शेयर करते हुए शशि थरूर ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में शशि थरूर ने लिखा कि 'उन्होंने आवाज को दबाने की कोशिश की लेकिन अब दुनिया के हर कोने में भारत की आवाज सुनी जा रही है।' बता दें कि राहुल गांधी मामले को गार्जियन ऑस्ट्रेलिया, स्पैनिश टेलेमुनडो, जर्मनी के फ्रैंकफर्टर अलेमेने, सऊदी अरब के अशरक न्यूज और फ्रांस के आरएफआई, सीएनएन ब्रासिल आदि विदेशी मीडिया ने कवर किया है। 

विज्ञापन


'बदले की राजनीति के तहत हुई कार्रवाई'
अमेरिकी के भारतीय मूल के सांसद रो खन्ना ने भी राहुल गांधी मामले पर टिप्पणी की है और इसे गांधीवादी दर्शन से धोखा बताया है और भारतीय मूल्यों के भी खिलाफ बताया है। बता दें कि कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के खिलाफ यह झूठी साजिश रची गई है। राहुल गांधी के करीबी नेता प्रवीन चक्रवर्ती ने टाइम के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि यह गढ़ा गया मामला है और बदले की राजनीति के तहत की गई कार्रवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने गौतम अदाणी मामले पर सरकार को घेरा, इसलिए उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन

 


स्वरा भास्कर ने कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसी खबरें तुर्किए और रूस से आती थीं, जहां विपक्ष को कुचला जाता था लेकिन अब भारत भी ऐसे देशों में शामिल हो गया, जहां लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार लोकतंत्र को तबाह कर रही है। 



ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: क्या जेल जाएंगे राहुल, संसद सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता के पास क्या कानूनी विकल्प?

मानहानि मामले में गई सदस्यता
बता दें कि साल 2019 में राहुल गांधी की एक टिप्पणी के चलते उनके खिलाफ गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मामला दर्ज कराया था। जिसमें गुरुवार को सूरत की कोर्ट ने फैसला देते हुए राहुल गांधी को दोषी माना और दो साल की सजा सुनाई है। दो साल की सजा होने के चलते जनप्रतिनिधि कानून के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी रद्द हो गई है, जिसे लेकर हंगामा जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed