फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi big attack on PM Modi over Adani Issue related question in USA Know all about it

Rahul Gandhi: 'देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला!' राहुल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

Fri, 14 Feb 2025 10:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 14 Feb 2025 10:47 AM IST
सार

'क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में कारोबारी गौतम अदाणी के खिलाफ मामले पर चर्चा हुई?' पूछे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हमारी संस्कृति 'वसुधैव कुटुम्बकम' की है, हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं। हर भारतीय को मैं अपना मानता हूं। ऐसे व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देशों के मुखिया न मिलते है न बैठते हैं न बात करते हैं।'

विज्ञापन
Rahul Gandhi big attack on PM Modi over Adani Issue related question in USA Know all about it
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में अदाणी समूह को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला! अमेरिका में भी पीएम मोदी ने अदाणी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया! जब मित्र का जेब भरना पीएम मोदी के लिए राष्ट्र निर्माण है, तब रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना व्यक्तिगत मामला बन जाता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले पीएम मोदी से अमेरिका में अदाणी समूह को लेकर जारी विवाद को लेकर भी सवाल किया गया। 'क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में कारोबारी गौतम अदाणी के खिलाफ मामले पर चर्चा हुई?' पूछे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हमारी संस्कृति 'वसुधैव कुटुम्बकम' की है, हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं। हर भारतीय को मैं अपना मानता हूं। ऐसे व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देशों के मुखिया न मिलते है न बैठते हैं न बात करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, अदाणी समूह की कंपनियों से जुड़ा एक विवाद अमेरिका में सामने आया था। अमेरिकी अभियोजकों ने अरबपति गौतम अदाणी और उनकी कंपनियों से जुड़े लोगों पर सौर ऊर्जा अनुबंध के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर (करीब 21 अरब रुपये) रिश्वत देने का आरोप लगाया था। अमेरिकी अभियोजकों ने 62 वर्षीय अदाणी, उनके भतीजे सागर और अन्य प्रतिवादियों पर 2020 से 2024 के बीच भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर  से अधिक की रिश्वत देने का आरोप लगाया था। दावा है कि यह राशि सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए दी गई थी। इससे संभावित रूप से समूह को 2 अरब डॉलर (डेढ़ खरब रुपये) से अधिक का लाभ हो सकता है।

इसके बाद से ही भारत में कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने मामले को लेकर भारी हंगामा किया था। इसे लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था। मामले में आरोप है कि यह बात अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छिपाई गई, जिनसे अदाणी समूह ने परियोजना के लिए अरबों डॉलर जुटाए थे। अमेरिकी कानून विदेशी भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई करने की अनुमति देता है, यदि उनका संबंध अमेरिकी निवेशकों या बाजारों से हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed