फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra to take break as Congress Leader to deliver lecture at Cambridge Universit

Bharat Jodo Nyay Yatra: कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जाएंगे राहुल गांधी, जानें यात्रा पर कब तक ब्रेक

Wed, 21 Feb 2024 11:24 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 21 Feb 2024 11:24 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बुधवार को कानपुर चरण पूरा होने के बाद 22 और 23 फरवरी को भारत जोड़ो यात्रा आगे नहीं बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra to take break as Congress Leader to deliver lecture at Cambridge Universit
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्वोत्तर राज्यों से शुरू होकर अब भारत के मध्य तक पहुंच चुकी है। इस बीच राहुल गांधी 26 फरवरी से एक मार्च के बीच इस यात्रा से ब्रेक लेंगे। बताया गया है कि राहुल को ब्रिटेन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दो विशेष लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा वे दिल्ली में कुछ अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। उनकी इन व्यस्तताओं के चलते भारत जोड़ो यात्रा कुछ दिन रोकी जाएगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बुधवार को कानपुर चरण पूरा होने के बाद 22 और 23 फरवरी को भारत जोड़ो यात्रा आगे नहीं बढ़ेगी। यह यात्रा 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में होगी। इसके बाद राहुल संभल, अलीगढ़, हाथरस और आगरा जाएंगे। यहां से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के ढोलपुर पहुंचेगी। ॉ
विज्ञापन


जयराम रमेश ने कहा, ‘‘26 फरवरी से एक मार्च तक यात्रा में विराम होगा, ताकि राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय (जहां से उनकी शिक्षा हुई) में दो विशेष व्याख्यान देने के अपने एक साल पहले के वादे को पूरा कर सकें और इसके बाद उन्हें नई दिल्ली में होने वाली कुछ अहम बैठकों में शामिल होने का मौका मिल सके।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेक के बाद कहां से शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
कांग्रेस मुताबिक, ‘‘दो मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, और उज्जैन-सहित मध्यप्रदेश के अन्य ज़िलों से गुजरेगी।’’ रमेश ने कहा, ‘‘पांच मार्च को दोपहर 2 बजे राहुल गांधी उज्जैन के पवित्र श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। उन्होंने पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 29 नवंबर 2022 को यहां दर्शन किए थे।’’ गौरतलब है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर अगले महीने मुंबई में खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed