फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi bet in Haryana said farmers loans not waived off capitalists loans Rs 16 lakh crores waived off

LS Polls: हरियाणा में राहुल का दांव, बोले- किसानों का कर्ज माफ नहीं, मगर पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ का ऋण माफ

Wed, 22 May 2024 09:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 22 May 2024 09:06 PM IST
सार

हरियाणा में राहुल गांधी की जनसभाओं को कांग्रेस पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। प्रदेश की दस लोकसभा सीटों में से तीन चार सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार, भाजपा प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इन सीटों में रोहतक, सोनीपत और हिसार शामिल हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi bet in Haryana said farmers loans not waived off capitalists loans Rs 16 lakh crores waived off
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव का धुआंधार प्रचार करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'किसानों' और 'अग्निवीरों' का दांव चल दिया है। बुधवार को चरखी दादरी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, मोदी सरकार चंद पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का ऋण माफ कर सकती है, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं करेगी। चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। राहुल ने कहा, हरियाणा के युवा देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। अग्निवीर योजना में शहीद होने पर युवाओं को न शहीद का दर्जा मिलेगा, न ही पेंशन मिलेगी और न कोई अन्य सुविधा। चार साल बाद वे युवा, फिर से बेरोजगारों की कतार में खड़े हो जाएंगे।

विज्ञापन


हरियाणा में राहुल गांधी की जनसभाओं को कांग्रेस पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। प्रदेश की दस लोकसभा सीटों में से तीन चार सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार, भाजपा प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इन सीटों में रोहतक, सोनीपत और हिसार शामिल हैं। किसान आंदोलन के चलते प्रदेश में खासतौर से जाट समुदाय, भाजपा के प्रति नाराज बताया जा रहा है। इसके बाद पहलवानों के आंदोलन में यह नाराजगी और ज्यादा बढ़ गई। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समय भी कई ऐसी घटनाएं हुई, जिनसे किसान वर्ग, सरकार से दूर होता चला गया। हरियाणा से सेना में भर्ती होने वाले युवाओं की अच्छी खासी तादाद है। 'अग्निपथ' योजना से प्रदेश के युवाओं में नाराजगी बताई गई है। अब राहुल गांधी ने हरियाणा में मतदान से तीन दिन पहले किसानों और अग्निवीरों का मुद्दा उठा दिया है। उन्होंने इन दोनों वर्गों के लिए चुनावी घोषणा कर दी हैं।
विज्ञापन


राहुल ने कहा, इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना, रद्द की जाएगी। किसानों का कर्ज माफ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झूठी छवि का गुब्बारा फट गया है। हरियाणा में कांग्रेस की आंधी चल रही है। मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर, हिंदुस्तान के जवानों को मजदूरों में बदल दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, हरियाणा के युवा देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। अग्निवीर योजना में शहीद होने पर युवाओं को न शहीद का दर्जा मिलेगा, न ही पेंशन मिलेगी। उन्हें न ही कोई अन्य सुविधा मिलेगी। चार साल बाद युवा फिर बेरोजगार हो जाएंगे। अग्निवीर योजना सेना की योजना नहीं थी, यह प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा बनाई गई थी। कांग्रेस की सरकार किसानों की जमीन की रक्षा करने और उसके सही दाम दिलाने के लिए भूमि अधिग्रहण बिल लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा, मोदी सरकार ने अरबपतियों की मदद करने के लिए भूमि अधिग्रहण बिल को खत्म करने का प्रयास किया। नरेंद्र मोदी इसके बाद तीन काले कृषि कानून लाए, जिसके विरोध में हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों के किसान सड़कों पर आ गए। नरेंद्र मोदी को पीछे हटना पड़ा। नरेंद्र मोदी खुलकर कहते हैं कि किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा। नरेंद्र मोदी देश के चंद पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर सकते हैं, तो इंडिया गठबंधन भी हिंदुस्तान के किसानों का कर्ज माफ कर सकता है। चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। किसानों की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में 22 लोगों को अरबपति बनाया और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने गरीबों को और गरीब बनाने का काम किया।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा पूरे देश को रास्ता दिखाता है। कांग्रेस की सरकार में हरियाणा में जमकर विकास हुआ था। इस लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस की आंधी चल रही है। प्रदेश की सभी सीटें इंडिया गठबंधन को मिलने जा रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि अदाणी-अंबानी टैंपो में कांग्रेस को पैसे दे रहे हैं। यदि ऐसा है तो मोदी ने इसकी सीबीआई, ईडी आयकर विभाग से जांच शुरू क्यों नहीं कराई। देश में नरेंद्र मोदी की छवि नहीं बची है। उनकी झूठी छवि का गुब्बारा फट गया है। भाजपा नेता कहते हैं कि वे संविधान और आरक्षण खत्म कर देंगे। वह भाजपा नेताओं से कहना चाहते हैं कि संविधान को दुनिया की कोई भी ताकत खत्म नहीं कर सकती है। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपये दिए जाएंगे। युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार दिया जाएगा। इसमें युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा और साल में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। केंद्र में खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा। मनरेगा में 400 रुपये की दैनिक मजदूरी दी जाएगी। गरीबों को हर महीने पांच किलो की जगह दस किलो अनाज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed