{"_id":"5a1905984f1c1bb6678bde47","slug":"rahul-gandhi-attacks-pm-over-release-of-hafiz-saeed-says-narendra-bhai-baat-nhi-bani","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हाफिज सईद के छूटने पर राहुल का PM पर तंज- नरेंद्र भाई बात नहीं बनी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकी हाफिज सईद के छूटने पर राहुल का PM पर तंज- नरेंद्र भाई बात नहीं बनी
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान द्वारा आतंकी हाफिज सईद को छोड़ देने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने ट्वीट किया कि नरेंद्र भाई बात नहीं बनी, आतंकी हमले का मास्टरमाइंड छूट गया है। ट्रंप को जल्द से जल्द दोबारा गले लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: महिला लेक्चरर की आपबीती सुनने के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, लगाया गले
विज्ञापन
बता दें कि मुंबई हमले के मास्टरमाइंड सईद को पाकिस्तान ने शुक्रवार को छोड़ दिया था, उससे पहले तक उसको घर में ही नजरबंद किया गया था। छूटते ही सईद ने जहर उगलना भी शुरू कर दिया था। उसने कहा था कि वह कश्मीर के लिए काम करता रहेगा और कश्मीरियों को आजादी दिलाएगा। सईद 2008 में हुए उस मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है जिसमें 166 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
बता दें कि हाफिज की रिहाई का अमेरिका ने भी विरोध किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीदर नौरेट ने कहा कि सईद अमेरिकी नागरिकों समेत सैकड़ों निर्दोष नागरिकों की मौत का जिम्मेदार है। पाक सरकार उसे गिरफ्तार करे और उसे उसके गुनाहों की सजा दिलाए।