{"_id":"61e8261d6815b565de1ae2f5","slug":"rahul-gandhi-attacks-pm-over-pangong-tso-lake-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल का पीएम पर वार: कहा- चीन बना रहा पैंगोंग झील पर पुल, डर है मोदी न चले जाएं उद्घाटन करने ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल का पीएम पर वार: कहा- चीन बना रहा पैंगोंग झील पर पुल, डर है मोदी न चले जाएं उद्घाटन करने
Wed, 19 Jan 2022 08:24 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 19 Jan 2022 08:24 PM IST
सार
राहुल गांधी ने हिंदी में ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि चीन हमारे देश में एक रणनीतिक पुल का निर्माण कर रहा है। पीएम की चुप्पी के कारण चीन की सेना की हिम्मत बढ़ रही है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि चीन लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील पर एक पुल का निर्माण कर रहा है। इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज भी कसा। राहुल ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह इस पुल का उद्घाटन करने भी जा सकते हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और कहा कि यह चीनी सेना की हिम्मत को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
पीएम की चुप्पी से बढ़ रही चीनी सेना की हिम्मत
राहुल गांधी ने हिंदी में ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि चीन हमारे देश में एक रणनीतिक पुल का निर्माण कर रहा है। पीएम की चुप्पी के कारण चीन की सेना की हिम्मत बढ़ रही है। अब डर है कि पीएम इस पुल का उद्घाटन करने के लिए भी जा सकते हैं। उन्होंने उत्तरी तट को पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी तट से जोड़ने वाले पुल की उपग्रह छवियों को भी साझा किया।
विज्ञापन
राहुल गांधी पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री और उनकी सरकार पर हमला करते रहे हैं। सरकार ने इस महीने की शुरुआत में दावा किया था कि चीन द्वारा पैंगोंग झील के पार बनाया जा रहा पुल उस क्षेत्र में है जो लगभग 60 वर्षों से उस देश के अवैध कब्जे के अधीन है। सरकार ने कहा था कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठा रही है कि देश के हित पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन