{"_id":"5ef84ce38ebc3e43095772fa","slug":"rahul-gandhi-attacks-on-pm-narendra-modi-before-mann-ki-baat","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल का मोदी सरकार पर हमला, कब होगी राष्ट्र की रक्षा और सुरक्षा की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल का मोदी सरकार पर हमला, कब होगी राष्ट्र की रक्षा और सुरक्षा की बात
Sun, 28 Jun 2020 01:25 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा के बारे में कब बात होगी। उनकी यह टिप्पणी आकाशवाणी पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से पहले आई है। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, कब होगी राष्ट्र रक्षा और सुरक्षा की बात?
विज्ञापन
राहुल गांधी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ गतिरोध और भारतीय क्षेत्र में चीन की घुसपैठ के आरोपों पर सरकार से कड़े सवाल पूछ रहे हैं और प्रधानमंत्री से उनका जवाब मांग रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां तक कि नेपाल ने भी भारत के साथ लगती सीमा पर पहली बार अपनी सेना तैनात कर दी है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही मुमकिन हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, अब नेपाल ने पहली बार सीमा पर सेना लगाई। मोदी है तो यह भी मुमकिन है... दरअसल सुरजेवाला ने भाजपा के नारे ‘मोदी है तो मुमकिन है... पर चुटकी लेते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने एक समाचार पत्र में छपी खबर को टैग करते हुए कहा कि नेपाल ने पहली बार भारत के साथ सीमा पर अपनी सेना तैनात कर दी है।