फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi attack centre over petrol diesel and gas price hike says govt is busy in tax collection bjp congress 

तमिलनाडु में बोले राहुल, 'नागपुर के नेकर वाले' नहीं तय कर सकते इस राज्य का भविष्य

Sun, 24 Jan 2021 11:16 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 24 Jan 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi attack centre over petrol diesel and gas price hike says govt is busy in tax collection bjp congress 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : Twitter

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे है। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। वे अक्सर कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते रहते हैं। रविवार को उन्होंने मंहगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करके सरकार पर निशाना साधा है। रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर तंज कसा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की परेशानी सुनने की बजाय उन्हें आतंकी कहती है।

विज्ञापन


तमिलनाडु के धारापुरम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'हम नरेंद्र मोदी को भारत का आधार नष्ट नहीं करने देंगे। वह नहीं समझते कि केवल तमिल नागरिक ही तमिलनाडु का भविष्य तय कर सकते हैं। नागपुर के नेकर वाले कभी भी राज्य का भविष्य नहीं निर्धारित कर पाएंगे।'
विज्ञापन


राहुल गांधी ने इरोड के ओडानिलाई में बुनकरों के साथ बातचीत की। उन्होंने यहां केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'अगर भारत के मजदूर, किसान और बुनकर मजबूत होते, सुरक्षित होते और उन्हें मौके मिलते, तो चीन की कभी भारत में घुसने की हिम्मत नहीं होती।' इसके बाद उथियुर में राहुल गांधी ने एक रोडशो में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी जी ने ‘जीडीपी’ यानी गैस-डीजल-पेट्रोल के दामों में जबरदस्त विकास कर दिखाया है! जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त।' अपने ट्वीट के साथ वायनाड से सांसद ने एक अखबार का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें तेल और गैस की बढ़ती कीमतों की तुलना की गई है।


राहुल ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसमें बताया गया है कि एक जुलाई, 2020 को जयपुर में रसोई गैस के प्रति सिलेंडर की कीमत 594.5 रुपये थी जबकि सात जनवरी, 2021 को यह रकम 698 रुपये हो गई। वहीं जयपुर में एक जुलाई 2020 को डीजल का दाम 81.32 रुपये लीटर था जबकि जनवरी, 2021 में यह 83.64 रुपये हो चुका है। राहुल ने पेट्रोल के दामों को लेकर लिखा है कि साल एक जुलाई 2020 को पेट्रोल की कीमत 87.57 रुपये थी जो सात जनवरी 2021 को 91.63 रुपये हो गई।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु चुनाव : राहुल गांधी का वादा, हमारी सरकार बनी तो नया जीएसटी लाएंगे

एक सप्ताह में चौथी बार कीमतों में वृद्धि के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंचने के एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह टिप्पणी की है। गौरतलब है कि कीमतों में वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 85.70 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 92.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसी प्रकार से दिल्ली में डीजल के दाम 75.88 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 82.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed