फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rahul gandhi at kamtanath, got grace to become prime minister two years ago

कामतानाथ के दर पर फिर पहुंचे 'रामभक्त राहुल', दो साल पहले मिला था पीएम बनने का आशीर्वाद

Thu, 27 Sep 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi at kamtanath, got grace to become prime minister two years ago

मध्य प्रदेश की सरजमीं पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दस्तक दे दी है। चुनाव प्रचार में जान फूंकने के लिए राहुल पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन जैसा कि आज कल वो कुछ ज्यादा ही तीर्थ कर रहे हैं, तो अपने चुनावी दौरे की शुरुआत उन्होंने कामतानाथ के दर पर मत्था टेकने के साथ की है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विंध्य पर्वत शृंखलाओं के बीच मंदाकिनी नदी के किनारे बसे चित्रकूट के कामदगिरि पर्वत पर विराजमान कामतानाथ के दर्शन के लिए पहुंच गये हैं। कार्यकर्ताओं और कामतानाथ के लोगों ने उनका जोर-शोर से स्वागत किया और पोस्टर्स में उन्हें राम भक्त बताया है।

विज्ञापन

खास बात ये है कि वे दो साल पहले 17 सितंबर 2016 को चित्रकूट आए थे और पीएम बनने का आशीर्वाद यहां के महंत रामस्वरूपाचार्य से पाया था। कामतानाथ मंदिर के संत राजीव लोचन ने इंदिरा गांधी की चिट्ठियां उन्हे दिखाते हुए बताया था कि इंदिरा और राजीव गांधी की भगवान कामतानाथ में आस्था थी।
विज्ञापन


चित्रकूट के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा है कि संयोग से मध्यप्रदेश में कांग्रेस का विजय अभियान यहां से शुरू हो रहा है। मंदिर दर्शन के बाद वह पास में ही एक छोटी सभा को संबोधित करेंगे।इसके बाद वह सतना का भी दौरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहुल सतना में दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर आम सभा को संबोधित करेंगे। वह तीन बजकर 15 मिनट पर बस से रीवा के लिए रवाना होंगे एवं पांच बजे रीवा शहर में रोड शो करेंगे। इसके बाद वह शाम 6.30 बजे सिरमोर सर्किल रीवा में आम सभा को संबोधित करेंगे। 



राहुल के इस दो दिवसीय दौरे के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed