फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi asked PM Modi second question

राहुल ने PM से पूछा दूसरा सवाल- हर गुजराती पर 37 हजार का कर्ज क्यों?

Thu, 30 Nov 2017 04:12 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 30 Nov 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi asked PM Modi second question
राहुल गांधी - फोटो : self
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्री मोदी से दूसरा सवाल पूछा है। राहुल गांधी ने सवाल किया कि 1995 में गुजरात पर 9,183 करोड़ रुपए का कर्ज था जो अब 2017 में बढ़कर 2,41,000 करोड़ रुपए हो गया है। उन्होंने कहा कि इस हिसाब से हर गुजराती पर 37 हजार रुपए का कर्ज है। राहुल ने पीएम मोदी से कहा कि आपके वित्तीय कुप्रबंधन व पब्लिकसिटी की सजा गुजरात की जनता क्यों चुकाए?
विज्ञापन


बता दें कि गुजरात चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी पीएम मोदी से रोजाना सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए कल भी सवाल किया था। उन्होंने गुजरात के हालात पर कल पीएम मोदी से पहला सवाल पूछा था। उन्होंने पूछा कि पीएम मोदी ने 2012 में वादा किया था कि वह गुजरात की जनता को 50 लाख नए घर देंगे। लेकिन 5 साल में उन्होंने 4.72 लाख घर बनाएं हैं। उन्होंने कहा कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?
विज्ञापन


पढ़ें- गुजरात में राहुल ने केंद्र को घेरा, बोले- देश में बढ़ी बेरोजगारी और पड़ रही गब्बर सिंह टैक्स की मार
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात चुनाव में राहुल गांधी और पीएम मोदी कर रहे हैं ताबड़तोड़ रैलियां

Rahul Gandhi asked PM Modi second question
राहुल गांधी - फोटो : File Photo
राहुल गांधी पीएम मोदी से #गुजरात_मांगे_जवाब ट्वीट करके सवाल पूछ रहे हैं। बता दें कि गुजरात चुनाव में राहुल गांधी और पीएम मोदी में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। दोनों ही नेता प्रचार के दौरान एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं।

गुजरात में 22 सालों से कांग्रेस की सरकार नहीं है। इसलिए कांग्रेस हर हाल में चुनाव जीतना चाहती है। राहुल जनता को लुभाने का हर प्रयास कर रहे हैं। गुजरात चुनाव में राहुल गांधी और पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed