{"_id":"65ae3c4e382a3cf13e037c59","slug":"rahul-gandhi-asked-not-to-hold-street-corner-meeting-and-padyatra-in-assams-morigaon-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: मोरीगांव कमिश्नर ने राहुल की पदयात्रा रोकी, बोले- कानून-व्यवस्था में व्यवधान रोकने की जिम्मेदारी हमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: मोरीगांव कमिश्नर ने राहुल की पदयात्रा रोकी, बोले- कानून-व्यवस्था में व्यवधान रोकने की जिम्मेदारी हमारी
Mon, 22 Jan 2024 03:32 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:32 PM IST
सार
मोरीगांव जिला आयुक्त ने कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोरीगांव जिले में कानून व्यवस्था में व्यवधान को रोकने की जिम्मेदारी हमारी है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Social Media
विस्तार
असम में मोरीगांव जिले के आयुक्त ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत सड़क पर नुक्कड़ सभा और पदयात्रा नहीं करने की अपील की है। दरअसल, रविवार को इस यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर हमले किए गए थे। इसी को देखते हुए आयुक्त ने राहुल गांधी को पदयात्रा करने से रोका है।
जिला आयुक्त ने राहुल गांधी को पदयात्रा करने से रोका
जिला आयुक्त देवाशीष सरमा ने कहा, 'खुफिया इनपुट के आधार पर जिला अधिकारियों को इसमें कुछ शरारती तत्वों के शामिल होने की आशंका है। जो देश में एक साथ दो कार्यक्रम राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और भारत जोड़ो यात्रा का फायदा उठाकर देश की शांति को भंग करना चाहते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'राहुल गांधी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोरीगांव जिले में कानून व्यवस्था में व्यवधान को रोकने की जिम्मेदारी हमारी है। हम अनुरोध करते हैं कि वह बिहुटोली पुलिस प्वाइंट पर नुक्कड़ सभा और पदयात्रा से दूर रहें।' बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी को प्रतिष्ठित वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान पर जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
काफिले पर हुआ था हमला
बता दें कि रविवार को हुए हमले में छात्र संघ के तीन सदस्य घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्रा के काफिले पर हुए हमले को कांग्रेस ने सुनियोजित हमला बताया कांग्रेस महासचिव, केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि असम में यात्रा के प्रवेश के बाद से देश के सबसे भ्रष्ट सीएम अपने गुंडों का इस्तेमाल कर हमारे काफिले, नेताओं और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। हालात की स्थिति को भांपते हुए सुरक्षा कर्मियों ने गांधी सहित अन्य नेता को सुरक्षित बाहर निकाला